City News Uttar Pradesh
करोड़ों की सूपा मंडी 'वीरान': बाई पास पर लग रहा जाम, राहुल गांधी से गुहार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

करोड़ों की सूपा मंडी ‘वीरान’: बाई पास पर लग रहा जाम, राहुल गांधी से गुहार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। बुंदेलखंड पैकेज से ‘करोड़ों खर्च कर बनाई गई सूपा विशिष्ट गल्ला मंडी’ आज भी ‘वीरान’ पड़ी है, जबकि महोबा बाईपास की ‘पुरानी गल्ला मंडी’ में ‘जाम एवं अव्यवस्था’ से ‘किसान-व्यापारी और स्कूली बच्चों’ का ‘जीना मुहाल’ हो गया है। इसको लेकर अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘पत्र’ लिखकर ‘हस्तक्षेप की मांग’ की है।

करोड़ों की सूपा मंडी 'वीरान': बाई पास पर लग रहा जाम, राहुल गांधी से गुहारबार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भारत विशाल शुक्ल और पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार ने पी.सी. शर्मा, ऑल इंडिया पर्यवेक्षक प्रभारी के माध्यम से भेजे ‘पत्र’ में कहा है कि महोबा ‘बाईपास मार्ग’ पर अब ‘घनी बस्ती’ बस गई है। स्वीकृत फोरलेन का काम चलने से ‘जाम और बढ़’ गया है। मटर समेत रबी की ‘फसलें मंडी’ में आने लगी हैं। ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और ई-रिक्शा से किसान अनाज लेकर आते हैं, लेकिन ‘छोटी मंडी होने से अंदर और बाहर मेन रोड पर दिनभर जाम’ लगा रहता है।

करोड़ों की सूपा मंडी 'वीरान': बाई पास पर लग रहा जाम, राहुल गांधी से गुहारपत्र में बताया गया कि खरीददार कम और किसानों की ‘संख्या ज्यादा’ होने से किसानों को ‘कई-कई’ दिन तक फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ता है। आसपास कोचिंग संस्थान खुलने से बच्चों की जान का खतरा रहता है, इसलिए बाईपास मार्ग पर पूरे दिन भारी वाहनों के लिए ‘वन-वे व्यवस्था’ लागू की जाए।

करोड़ों की सूपा मंडी 'वीरान': बाई पास पर लग रहा जाम, राहुल गांधी से गुहारव्यापारियों ने ‘जाम से तंग’ आकर सूपा मंडी के पास ही कृषि आधारित ‘द्योग इकाइयां’ स्थापित कर ली हैं, लेकिन वहां निर्बाध बिजली नहीं मिल रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि सूपा मंडी का आवंटन कई साल पहले हो चुका है, अब वहां सिर्फ राष्ट्रीयकृत बैंक, पुलिस चौकी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जरूरत है। अगर यह हो गया तो रैपुरा-सूपा क्षेत्र इंडस्ट्री का ‘नया हब’ बन जाएगा और ‘हजारों युवाओं को स्वरोजगार’ मिलेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में ‘चौकीदार’ करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी होली !

City News Uttar Pradesh

संजय गांधी की याद में वरुण गांधी ने ‘युवाओं’ को प्रेरित: बसंत गुप्ता के नेतृत्व में ‘जुटे’ युवा

City News Uttar Pradesh

सावन का पहला दिन : बामदेवेश्वर मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव …

बांदा : औधोगिक एरिया के बिजली तार होगें दुरुस्त…

योगी सरकार की नई पहल : कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को अब हर माह बैठक करेंगे अधिकारी

City News Uttar Pradesh

यूपी: फिक्स हो गई कोरोना टेस्टिंग रेट, 250 रुपये में होगी रैपिट एंटीजेन जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़