City News Uttar Pradesh
बांदा में 'मौत' का 'जहरीला कुआं': झटक रहा जान, दो किसानों की मौत
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘मौत’ का ‘जहरीला कुआं’: झटक रहा जान, दो किसानों की मौत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले का एक ‘कुंआ जहर उगल’ रहा है ! बिसंडा के अजीतपारा गांव में शुक्रवार दोपहर एक ‘सूखा कुआं दो जिंदगियों के लिए काल’ बन गया। 20 फीट गहरे मौत के कुएं में उतरते ही जहरीली मीथेन गैस ने दो किसानों को अपनी चपेट में ले लिया। दम घुटने से ‘दोनों ने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़’ दिया। 3 घंटे तक ‘दोनों की लाशें कुएं के अंदर’ पड़ी रहीं।

बांदा में 'मौत' का 'जहरीला कुआं': झटक रहा जान, दो किसानों की मौतशिवनारायण सिंह के खेत में बोरवेल का पंखा खराब हुआ था। बटाईदार 45 वर्षीय लालू उसे ठीक करने 17 फीट नीचे उतरा। नीचे उतरते ही ‘जहरीली गैस ने उसे जकड़’ लिया। वह चीख भी नहीं पाया और अचेत होकर 20 फीट नीचे चेंबर पर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए खेत मालिक का जवान बेटा 44 वर्षीय कृष्ण कुमार रस्सी के सहारे नीचे उतरा।

बांदा में 'मौत' का 'जहरीला कुआं': झटक रहा जान, दो किसानों की मौतलेकिन ‘कुएं में मौत उसका इंतजार’ कर रही थी। वह भी ‘गैस के गुबार’ में आते ही ‘बेहोश’ होकर उसी चेंबर पर गिर गया। देखते ही देखते ‘दोनों की सांसे थम’ गईं। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब कुएं में झांका तो रूह कांप गई। दोनों अचेत पड़े थे। चीख-पुकार मच गई। सूचना पर सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज गौरव मिश्रा और डायल 112 पहुंची। कच्चे कीचड़ भरे रास्ते ने ‘रेस्क्यू को और भयानक’ बना दिया।

बांदा में 'मौत' का 'जहरीला कुआं': झटक रहा जान, दो किसानों की मौतऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद रस्सी से दोनों के शवों को बाहर खींचा गया। पीएचसी बिसंडा में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन आखिरी उम्मीद में कृष्ण को मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। पुलिस के मुताबिक ‘कुएं में लंबे समय से बनी मीथेन गैस ने यह कहर’ बरपाया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैस पाइपलाइन खुदाई बनी जनता की मुसीबत:सात करोड़ से बनी सड़कें हुई बर्बाद

बड़ी खबर : यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, बोले- सीट पार्टी तय करेगी, इस बार भी 300 पार पहुंचेगी भाजपा

विधायक प्रकाश का वादा : समय से बरसात नहीं तो सूखा घोषित होगा बांदा ! …

विधायक प्रकाश की ‘सड़क क्रांति’: बीस करोड़ की ‘परियोजनाएं’ हुई स्वीकृत

विधायक प्रकाश द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर पूजन: सर्वजन सुखाय एवं हिताय की कामना

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मंदिर में की सफाई : स्वच्छता की अलख जगाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़