City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी: स्टाफ की कमी और प्रशासनिक ढिलाई बना 'हंगामे' का अखाड़ा
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी: स्टाफ की कमी और प्रशासनिक ढिलाई बना ‘हंगामे’ का अखाड़ा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का ‘सिलसिला’ थमने का नाम नहीं ले रहा। स्टाफ की भारी कमी और लचर प्रबंधन के चलते अब यहां डॉक्टरों और मरीज पक्ष के बीच मारपीट की घटनाएं ‘आम’ हो गई हैं। शनिवार की रात इमरजेंसी वार्ड में दो युवकों के साथ मेडिकल छात्रों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन एक बार फिर ‘सवालों के घेरे’ में आ गया है ?

मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी: स्टाफ की कमी और प्रशासनिक ढिलाई बना 'हंगामे' का अखाड़ा

घटना शनिवार देर रात की है। बताया गया कि कृषि विश्वविद्यालय के दो छात्र मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे थे। वहां स्टाफ की अनुपस्थिति और अव्यवस्था को लेकर उनका कर्मचारियों से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मौके पर पहुंचे मेडिकल छात्रों ने कथित रूप से दोनों युवकों की ‘लात-घूंसों’ से पिटाई कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो बाद में ‘सोशल मीडिया पर वायरल’ हो गया।

डॉ.शंकर कबीर बने सर्जरी के 'कोहिनूर' : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे कीर्तिमान

वीडियो में दो पक्ष स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं एक पक्ष दूसरे पर ‘बर्बर’ तरीके से हमला करता नजर आ रहा है। लोगों ने सवाल उठाए कि मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की शांति व्यवस्था का ‘जिम्मा’ आखिर किसके पास है, जब अस्पताल के भीतर ही छात्र गुंडई पर उतर आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और नर्सों की भारी कमी है। यही वजह है कि मरीजों की लाइनें बढ़ रही हैं और तनावपूर्ण माहौल में छोटी-छोटी बात पर झगड़े हो रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

घटना को लेकर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एस.के. कौशल ने बताया कि यह विवाद कृषि विश्वविद्यालय के दो छात्रों और हमारे मेडिकल छात्रों के बीच हुआ है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जिन छात्रों की पहचान होगी, उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की सड़कों पर ‘मौत के यमराज’ का ‘राज’: प्रशासन बिल्कुल बेखबर !

City News Uttar Pradesh Desk

प्रेम संबंधों पर विवाद: युवती की हत्या का हुआ खुलासा, भाई गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बेटे के कत्ल में 18 साल जेल में पिता ने काटी सजा, छूटकर बाहर आया तो वृद्ध ने गोली मार खुद को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दीवार लेखन को चढ़ाया परवान : लिखा नारा अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh

खौफनाक हत्या: पति नें ‘काट’ डाली पत्नी की गर्दन, पांच मासूमों के सिर से उठा साया

City News Uttar Pradesh

यूपी निकाय चुनाव : वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जल्द होगी जारी, 4400 से अधिक वार्ड बढ़ने की सूचना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़