- विनोद मिश्रा
बांदा। मानसून नें मौके पर दगाबाजी कर वज्रपात कर दिया है। किसानों में हाहाकार की स्थिति है। अब तो हालात यही कहावत चरितार्थ कर रहें हैं की “का वर्षा जब कृषि सुखानी”। आशय यह है कि जब जरूरत हो उस समय बरसात न हो तो उसका सीधा असर खेती पर पड़ता है। मौसम ने इस समय कुछ ऐसे ही हालात बुंदेलखंड के किसानों के किसानों के समक्ष पैदा कर दिए हैं। आधी जुलाई बीत गई लेकिन मंडल में महज 20 फीसद बरसात हुई है, जिससे न तो खरीफ में दलहन-तिलहन की बोआई हो पाई और न ही रोपाई हो पा रही।

बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल में खरीफ के लिए सवा चार लाख से अधिक का रकबा खरीफ फसलों की बोआई, रोपाई के लिए इस साल रखा गया है। लेकिन अब तक महज एक लाख चार हजार हेक्टेअर में ही बोआई व रोपाई का काम हो पाया है।इस लक्ष्य में सर्वाधिक रकबा ज्वार, अरहर, तिल, मूंग, उर्द जैसी फसलों की बोआई का शामिल है। पिछले 20-22 दिनों से लोगों को सूखे मौसम का सामना करना पड़ रहा है। छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़ दिया जाये तो अभी तक इन दिनों में जोरदार बारिश नहीं हुई। जिससे खेती के लिहाज से हालात और बिगड़ गए हैं। बादलों की आवाजाही तो रहती है लेकिन धूप के साथ मिले-जुले असर ने भीषण उमस के कारण लोगों कों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि जहां फसलें बो गई हैं वह अब सूख रही हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों को देखें तो इस साल चित्रकूटधाम मंडल में चार लाख 35 हजार 503 हेक्टेअर रकबा खरीफ फसलों के लिए रखा गया है। अभी तक 24 फीसद के साथ एक लाख चार हजार हेक्टेअर में बोआई व कुछ हिस्से में रोपाई हो पायी है।

जबकि इस समय तक कम से कम 45 से 50 फीसद बोआई का काम पूरा हो जाता है। विभाग का कहना है कि जिस हिसाब से बारिश होती है उसी हिसाब से बोआई व रोपाई का काम होता है। सामान्यत: मध्य जुलाई तक 45 से 50 फीसद बरसात होती है। जो इस साल अभी तक महज 20 फीसद ही हुई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
