24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
किसान समस्याओं का "गा रहा सैरा": प्रशासन कर रहा अनसुनी !
उत्तर प्रदेश

किसान समस्याओं का “गा रहा सैरा”: प्रशासन कर रहा अनसुनी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का किसान “दुखियारा हो गया” है। उसकी समस्या निपटाने में “प्रशासन महज खानापूरी” कर रहा है। किसान अपनी समस्या का “सैरा गान” कर रहें हैं, लेकिन “ज़िम्मेदार अनुसुनी” कर रहें हैं। बुधवार को किसान दिवस पर तो ऐसा ही “नजारा प्रदर्शित” था।

किसान समस्याओं का "गा रहा सैरा": प्रशासन कर रहा अनसुनी !
“Singing tour” of farmer’s problems: Administration is doing unheard of!

किसानों एवं अधिकारियों के बीच ऐसा कुछ नहीं था की “हम बनें तुम बनें एक दूजे के लिये” किसान दिवस के प्रति गंभीरता का हाले दिल यह था की डीएम से लेकर सीडीओ सहित सिंचाई से संबंधित अधिकारी भी नहीं थे। फिर क्या “किसानों में गुस्से का उबाल आना स्वाभाविक” था। किसान बिफर गए। एलडीएम को फोन न उठाने पर “अनाप -सनाप” बका। किसानों की चिढ़ थी की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा। किसान वक्ता के रूप में आते हैं और अधिकारी श्रोता के रूप में सुनकर चले जाते हैं। किसानों का कहना था कि अगले किसान दिवस में जिम्मेदार अधिकारी न आए तो “कार्यक्रम का बहिष्कार” करेंगे।


विकास भवन में आयोजित तहसील दिवस में किसान खासे नाराज थे। डीएम, सीडीओ सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी यहां नहीं थे। कृषि विभाग, बैंक व पशुपालन विभाग के ही गिने चुने अधिकारी थे। नरैनी, अतर्रा बेल्ट में सर्वाधिक धान होता है। फरीयादी किसान चाहते थे की प्रशासन को चाहिए कि वह “किसानों के पुआल को अभी से खरीदकर” रख लें। इससे किसानों को भी लाभ होगा और भूसे की समस्या से निजात मिलेगी। “नहरों की सफाई कागजों में हो जानें की भी टीस दिखाई पड़ रही थी”। यही कारण रहा की पानी छोड़ा गया तो तमाम किसानों के खेत “नहरों के कटा होने से पानी से भर” गए। फसल खराब हो गई। जैविक खेती करने वाले किसानों की चाह थी की गोशालाओं से गोबर की खाद उपलब्ध कराई जाए। सब्सिडी पर बीज दिया जाए। धान खरीद का भुगतान समय से हो। यह सब पीड़ा लिये किसान दिवस पर “कृषक बड़े बेआबरू की सी स्थिति में हताश” लौट गये।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

City News Uttar Pradesh

Banda : बच्चों में टीकाकरण, बुंदेलखंड में बांदा व झांसी फिसडडी ! …

नाबालिग बालिका का खून से सराबोर शव घर पर मिला

मंत्री रामकेश जल प्रलय से सतर्क: केन ‘तटबंधों’ का निरीक्षण, सतर्कता के ‘सख्त’ निर्देश

विधायक प्रकाश की ‘बड़ी पहल’: भसरौड़ में 31 करोड़ से बदलेगी ‘शिक्षा और खेल’ की तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

साढ़े सात करोड़ का प्रोजेक्ट : चौड़ीकरण में लापरवाही, जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़