30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा डीएम का अभियान, कन्या सुमंगला योजना चढ़े परवान।

 

– सदर तहसील में शुरू कराया तीन दिवसीय मेगा कैंप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के शानदार और जानदार जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बालिकाओं के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार के बाल विकास विभाग से संचालित मुख्यमंत्री क न्या सुमंगला योजना जो अमंगला सी हो गई थी उसको कामयाबी के शिखर में पहुंचाने के लिए कमाल कर दिया। इसके लिये उन्होनें तहसील में तीन दिवसीय कैंप की शुरुवात कर इस योजना के प्रति अपनी गंभीर कार्य शैली का इजहार किया।


आपको बता दें की जिले में यह कन्या सुमंगला योजना परवान नहीं चढ़ पा रही थी।अपने उद्धार के लिये कुशल प्रशासक के रूप में शोहरत हासिल कर चुके जिलाधिकारी आनन्द सिंह की ओर निहार रही थी। वैसे तो जिलाधिकारी चूकि विशेष सचिव बेसिक शिक्षा भी रह चुकें हैं तो वह इस योजना से आपरचित नहीं थे, आम लोगों को भी योजना की पूरी जानकारी नहीं थी की इसके तहत बालिकाओं को छह श्रेणियों में 15 हजार की आर्थिक मदद दी जाती है।पर यहां अधिकारियों की लापरवाही इस कदर पटरी से उतर गई थी की बालिकाओं को योजना का लाभ नहीं मिला पा रहा था। आश्चर्य की बात यह सामने आई की तहसील, ब्लाक, डीआईओएस, बीएसए और खंड शिक्षाधिकारी स्तर पर दो साल से डेढ़ हजार से अधिक आवेदन महज सत्यापन के लिए लंबित थे। पिछले दिनों डीएम आनंद कुमार ने भी आवेदनों के सत्यापन की गति धीमी होने पर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की थी और जिला प्रोवेशन अधिकारी से जवाब तलब किया था।


सुमंगला योजना के विभागवार लंबित आवेदन नजरे डालें तो वर्ष 2019 से 2020 तक

डीआईओएस 153,
बीएसए 20 113
बीईयू 29 286
ब्लाक 182 635
तहसील 50 239
योग 291 1406
ब्लाक व तहसील स्तर पर लंबित आवेदन मेंब्लाक नरैनी में वर्ष 2019-20 में 81, महुआ में 25, बिसंडा में 03, बबेरू में 15, कमासिन में 33, जसपुरा में 05, वर्ष 2020-21 में नरैनी में 88, तिंदवारी में 78,बडोखर खुर्द में 188, महुआ में 80, बिसंडा में 68, बबेरू में 42, कमासिन में 35 व जसपुरा में 45 आवेदन सत्यापन के लिए लंबित थे। सदर तहसील में वर्ष 2010-20 में 17, नरैनी में 01, अतर्रा में 11, पैलानी में 01, वर्ष 2020-21 में सदर तहसील में 161, नरैनी में 08, अतर्रा में 24, बबेरू में 25 आवेदनो का सत्यापन होना था।

इस योजना में डीआईओएस कार्यालय स्तर पर छह किस्तों में दी जाती है आर्थिक सहायता

प्रथम श्रेणी में ऐसी नवजात बालिकाएं, जिनका जन्म 1 अप्रैल 2010 या उसके बाद हुआ है उन्हें दो हजार, द्वितीय श्रेणी में ऐसी बालिकाएं जिनका एक वर्ष के भीतर संपूर्ण टीकाकरण हो चुका है उन्हें एक हजार, तृतीय श्रेणी में वह बालिकाएं जिनका चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश हुआ हो उन्हें दो हजार, चतुर्थ श्रेणी में चालू शिक्षा सत्र में छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो उन्हें 2 हजार, पंचम श्रेणी वह बालिकाएं चालू शिक्षा सत्र में नवी कक्षा में प्रवेश लिया हो उसे 3 हजार, षष्ठम श्रेणी में वह बालिकाएं जिन्होंने 12 वी कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक कक्षा में प्रवेश लिया हो उन्हें पांच हजार दिए जाते हैं।


प्रदेश सरकार के बाल विकास मंत्रालय ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पहली अप्रैल 2019 को शुरू की थी। योजना का उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसर प्रदान करना था। ताकि बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा मिल सके।
एसडीएम और खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों को 30 नवंबर तक सत्यापित कर पोर्टल पर अग्रसारित किया जाए, ताकि बालिकाओं का योजना का लाभ दिलाया जा सके। लेकिन योजना नौ दिन चले अढ़ाई कोस की गति पर ही थी !

इसी संदर्भ में डीएम नें इस योजना को कामयाब बनाने के लिये सदर तहसील में सोमवार से तीन दिवसीय मेगा कैंप का एस डीएम सुधीर कुमार के नेतृत्व में आयोजन कराया। उद्घाटन एस डीएम ऩेकिया।कैंप में 225 बच्चियों के अभिभावको नें आवेदन किये। योजना की जानकारी ली। और योजना का लाभ उठाने के लिये आन लाइन आवेदन कराया। मेगा कैंप दो दिन औऱ चलेगा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी भी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश नें विपक्षी दलों की बढ़ाई धड़कन, कारवां नें पकड़ा रफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : दफन शव अब खोलेगा अपनी मौत का असली रहस्य !

City News Uttar Pradesh

यूपी : कोरोना वायरस से बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, हर मंडल में बनेगा सौ बेड का पीडियाट्रिकआईसीयू  …

City News Uttar Pradesh

सदस्यता समीक्षा में बोले सुनील पटेल: सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राह्यता ही मूल मंत्र

City News Uttar Pradesh

खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, परिजन कराते रहे झाड़फूंक, तड़पकर हुई मौत

रक्षाबंधन पर गुलजार हुईं ‘भाई’ की ‘कलाइयां’: बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, चेहरे पर खिला प्यार

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़