City News Uttar Pradesh
कल्याण सिंह बने एग्री विजन के प्रांत सह-संयोजक: अभाविप के अधिवेशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह बने एग्री विजन के प्रांत सह-संयोजक: अभाविप के अधिवेशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कानपुर प्रांत के 64वें प्रांत अधिवेशन का आयोजन झांसी महानगर के रानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज में किया गया। तीन दिवसीय इस अधिवेशन का उद्घाटन रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने किया। अधिवेशन के पहले दिन की शुरुआत एक भव्य प्रदर्शनी से हुई, जिसका उद्घाटन प्रमुख अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। इस दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया।

कल्याण सिंह बने एग्री विजन के प्रांत सह-संयोजक: अभाविप के अधिवेशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अधिवेशन के अंतिम दिन प्रांत अध्यक्ष डॉ. बृजेश मिश्रा द्वारा कानपुर प्रांत के विभिन्न आयामों की घोषणा की गई। कृषि आयाम के तहत एग्रीविजन प्रमुख के रूप में प्रोफेसर अखिलेश सिंह, सह प्रमुख के रूप में प्रोफेसर वी. के. त्रिपाठी और प्रांत संयोजक के रूप में उत्कर्ष उपाध्याय का चयन किया गया। इसके साथ ही एग्रीविजन के प्रांत सह-संयोजक के तौर पर कल्याण सिंह का नाम घोषित किया गया।

कल्याण सिंह बने एग्री विजन के प्रांत सह-संयोजक: अभाविप के अधिवेशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

कल्याण सिंह, जो बलिया जनपद के बिलथरा रोड स्थित ससना बहादुरपुर के निवासी हैं, ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कृषि शिक्षा, किसानों की समृद्धि और कृषि छात्रों-छात्राओं के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह विद्यार्थी परिषद से 2014 में जुड़ने के बाद से कई दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं, जिनमें पूर्व स्वाध्याय मंडल संयोजक (बांदा इकाई), पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य (कानपुर प्रांत) और पूर्व कृषि विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष के रूप में उनके अनुभव शामिल हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल निगम बनाम जल संस्थान की ‘खींचतान’ : पेयजल आपूर्ति ध्वस्त ! 65 सौ आबादी ‘तरसी’ !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांच

City News Uttar Pradesh Desk

मौत की चमक ने ‘बुझा’ दी दोस्तों जिंदगियाँ: एक झटके में तीन परिवारों की ‘उजड़’ गई दुनिया

City News Uttar Pradesh

हिस्ट्रीशीटर मर्डर: सिर और सीने में मारी थीं गोलियां, कुल्हाड़ी से हुये तीन वार

City News Uttar Pradesh

अवैध पार्किंग ने रोकी ‘रफ्तार’: चौराहों से ओवर ब्रिज तक जाम ही जाम, व्यवस्था ‘धड़ाम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़