25.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सत्तर हजार ग्रामीण हुये 'कैद': मुसीबत का 'टूटा' पहाड़
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सत्तर हजार ‘ग्रामीण’ हुये ‘कैद’: मुसीबत का ‘टूटा’ पहाड़

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सत्तर हजार ग्रामीण ‘चंद्रावल की कैद’ में ‘सिसक’ रहे हैं ! नदी में पड़ोहरा का रपटा पुल अब सिर्फ एक ‘क्षतिग्रस्त पुल’ नहीं, बल्कि आसपास के 30 मजरों की करीब 70 हजार आबादी के लिए ‘बड़ी मुसीबत’ बन गया है। पुल का पिलर धंसने और ऊपर दरार पड़ने के बाद प्रशासन ने यहां ‘आवागमन पूरी तरह रोक’ दिया है। जिस रास्ते से रोजाना ग्रामीण बांदा और हमीरपुर तक पहुंचते थे, वह ‘रास्ता अब बंद’ हो चुका है। अब ‘नाव सहारा’ है। सड़क से जाने वालों को ‘करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़’ रहा है।

सत्तर हजार ग्रामीण हुये 'कैद': मुसीबत का 'टूटा' पहाड़पुल पर खतरे को देखते हुए ‘प्रशासन ने भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों का आवागमन भी बंद’ कर दिया है। दोनों ओर लोक निर्माण विभाग ने ईंट की दीवार खड़ी कर दी है, ताकि कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल पार न कर सके। नांदादेव और पड़ोहरा के बीच चंद्रावल नदी पर बने इस ‘रपटा पुल के क्षतिग्रस्त’ होने का पता 10 अगस्त को चला। सूचना पर राजस्व और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ‘पुल का पिलर धंसने और पुल के ऊपर दरार’ पड़ने की पुष्टि हुई।

सत्तर हजार ग्रामीण हुये 'कैद': मुसीबत का 'टूटा' पहाड़खतरे को देखते हुए ‘प्रशासन ने तत्काल पुल से आवागमन रोक’ दिया। पुल बंद होते ही आसपास के गांवों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ गया। अमारा, कुटी डेरा, बरेहटा, रामपुर, मड़ौली समेत करीब 30 मजरों की लगभग 70 हजार आबादी की ‘आवाजाही प्रभावित’ हो गई है। जो सफर पहले सीधे रास्ते से होता था,उसके लिए अब करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त पुल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। पुल के दोनों ओर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हैं। लेकिन इसके साथ ही 70 हजार की आबादी के सामने स्थायी \आवागमन का संकट खड़ा’ हो गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बेसिक शिक्षा अधिकारी लापरवाह !, मतदान कर्मियों को होगी दिक्कत, 743 परिषदीय स्कूलों में नहीं विद्युत संयोजन …

Banda : बच्चों की शिक्षा में ध्यान दे अभिवावक व अध्यापक-देवेश कुमार मोनू

City News Uttar Pradesh

खुफिया ऑपरेशन: तीन साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, उड़ीसा से दबोचा गया गैंगस्टर

City News Uttar Pradesh

नव विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव : पिता नें लगाया दहेज़ हत्या का आरोप

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें विपक्षी दलों की बढ़ाई धड़कन, कारवां नें पकड़ा रफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के निरीक्षण से बिजली विभाग में हड़कंप : कार्यवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़