- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की पपरेंदा पुलिस चौकी का गजब करने वाले लहजे में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें चौकी प्रभारी नसीहत दे रहे हैंकि दारू छोड़ो, चंदन लगा पंडित बन जाओ। वीडियो में दरोगा जी लामा गांव के व्यक्ति को अपशब्द भी कह रहे हैं ! क्षेत्राधिकारी का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है।

मामला चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरेंदा पुलिस चौकी का है। यहां नियुक्त चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा लामा गांव निवासी पीयूष मिश्रा के साथ अभद्रता कर खरीखोटी सुना रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पीयूष मिश्रा का कहना है कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया था। वह पपरेंदा चौकी चालान किए जाने का कारण पूछने गया था। तभी दरोगा ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यह भी कहा कि जो अपशब्द कहे हैं, वही बात उसकी पत्नी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा गया है।

उधर, क्षेत्राधिकारी गवेंद्र पाल गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में प्रतीत हो रहा है कि चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने कोई अपशब्द नहीं कहे हैं। लामा गांव के पीयूष मिश्रा को प्रार्थना पत्र पढ़कर सुना रहे हैं। इसमें अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। फिर भी जांच की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
