- विनोद मिश्रा
बांदा। अतर्रा कस्बे की नरैनी रोड गोखिखिया मोड़ के पास बढ़ाई गिरी का काम करने वाले के घर आग लग जाने से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग व पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। समाजसेवी राजबहादुर गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता व पहनने के कपड़ों की व्यवस्था कराई।

गोखियामोड़ के पास बढ़ई गिरी का कार्य करने वाली रामकृपाल विश्वकर्मा के घर दीपावली की शाम अचानक आग लग गई जिसमें 35 हजार रुपया, दो तोला सोना के जेवर, दो सौ ग्राम चांदी के जेवर, टीवी, इनवर्टर बैटरी, मोटर, गद्दा रजाई व पहनने के कपड़े जलकर राख हो गए। मोहल्ले के लोगों तथा दमकल विभाग की गाड़ी ने मिलकर आग को बुझाया।

हल्का लेखपाल जयप्रकाश द्विवेदी ने नुकसान का मुआयना किया। समाजसेवी राजबहादुर गुप्ता ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा पांच हजार का चेक एवं कंबल तथा पहनने के कपड़े सहयोग में दिए। इस अवसर पर कांग्रेसी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्रा, राजा मोतिहारी, मुन्ना गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, सनी गुप्ता, रामलाल केसरवानी, हिम्मत सिंह, भाजपा नेता भरत गुप्ता, शिव गोपाल गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे और समाजसेवी के कार्यों की सराहना की
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
