25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पैरोल पर छूटी तलाकशुदा महिला की हत्या से हड़कंप: दुष्कर्म की भी आशंंका, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

पैरोल पर छूटी तलाकशुदा महिला की हत्या से हड़कंप: दुष्कर्म की भी आशंंका, जांच में जुटी पुलिस

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

हमीरपुर। हमीरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जानलेवा हमले के मामले में पैरोल पर छूटी तलाकशुदा महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। वहीं कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म की भी आशंंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद सीओ सरीला व अपर एसपी ने जांच पड़ताल की। महिला के नाक से खून बहता मिला। गला कपड़े से कसा पाया गया। महिला पर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। वह पैरोल पर चल रही थी।

पैरोल पर छूटी तलाकशुदा महिला की हत्या से हड़कंप: दुष्कर्म की भी आशंंका, जांच में जुटी पुलिस

कस्बे के गुरुदेवपुरा निवासी सावित्री यादव पुत्री रामप्रसाद अपने मायके में पिता के पैतृक आवास में रहती थी। महिला की ससुराल करेहरा सूपा थाना चरखारी जिला महोबा में है। मृतका के कोई सगा भाई नहीं था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह पति से तलाक के बाद पैतृक आवास में रह रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम सावित्री का चचेरा भाई रघुवीर उसे खाना देने पहुंचा तो वह कमरे में चारपाई पर संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। मृतका के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पैरोल पर छूटी तलाकशुदा महिला की हत्या से हड़कंप: दुष्कर्म की भी आशंंका, जांच में जुटी पुलिस

मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ घनश्याम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार गुप्ता, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीमों ने जांच पड़ताल की है। उधर कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की गला घोटकर हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि साक्ष्य व बयानों के आधार पर प्रथमदृष्टया महिला की गला घोटकर हत्या की बात सामने आ रही है। महिला की नाक से खून बह रहा था, गले में कपड़े का फंदा कसा था। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म व हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। बताया कि महिला 307 के मुकदमे में पैरोल पर थी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पति ने बेटों के साथ मिलकर की थी हत्या : पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफाश

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह को आश्वासन : बांदा को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद

डीएम अनुराग खामियां देख रह गये दंग : अटल आवासीय परियोजना में सब मिला बेढंग

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की ‘मोहनी’ से ‘थिरक’ उठा इटवां एवं परमपुरवा: ‘वादा पक्का’ का दिया ‘प्रमाण’

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दीपा का अवैध खनन एवं परिवहन में शुरुवाती रुझान दुरुस्त : आगे के परिणाम कितना होंगे चुस्त !

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांग्रेस को झटका : पूर्व सांसद पुत्र राजेश दुबे भाजपा में शामिल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़