City News Uttar Pradesh
किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा
उत्तर प्रदेश

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। ठंड व कोहरे का कहर फसलों पर पड़ने लगा है। यदि ऐसे ही कुछ दिन कोहरे की चादर चढ़ी रही तो अरहर की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। मसूर, चना, सरसों व अलसी की फसल भी चौपट हो सकती है। कृषि विशेषज्ञ ने फसलों को पाले से बचाने के लिए सिंचाई व धुआं करने की सलाह दी है।

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

मौसम की मार से किसानों की फसलें तबाही की कगार पर हैं। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड व कोहरे से फसलों पर पाला का संकट बढ़ गया है। किसान चिंतित व परेशान हैं। जिला कृषि विज्ञान केंद्र समन्वयक डॉ.मुलायम सिंह ने बताया कि कोहरे का सबसे ज्यादा विपरीत प्रभाव अरहर या बिना सिंचाई वाली फसलों पर पड़ेगा।

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

जिन किसानों ने पलेवा करके मसूर, सरसों, अलसी, चना व गेहूं की बुवाई की है, उन्हें पाला से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। पाला से बचने के लिए खेतों में पर्याप्त नमी होनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि चना, गेहूं, अलसी व सरसों की फसलों में सिंचाई कर दें। मसूर की फसल में सिंचाई से नुकसान होगा। इस फसल को पाला से बचाने के लिए किसान खेतों के किनारे धुआं करें। पाला की चपेट में आने से फसल की बढ़वार रुक जाती है और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। फसलों को मौसम की मार से बचाने के लिए किसान जरूरी उपाय करें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कार में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म : समझौते के नाम पर पीड़िता को तीन दिन तक बनाया बंधक …

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा के सख्त निर्देश : पर्व और चुनाव को देखते हुये उड़न दस्ते करेंगे निगरानी

City News Uttar Pradesh

इश्क में पागलपन: प्रेमी ‘टावर’ पर चढ़ा, घंटों चला ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा !

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh

यूपी : मां की हत्या कर दो बेटियों ने लगाई फांसी, बंद दरवाजे को तोड़कर निकाले गए शव …

ब्रेकिंग न्यूज़