City News Uttar Pradesh
शराबी पिता की दरिंदगी: दुधमुंही बेटी की गला घोंटकर निर्मम हत्या, पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला
उत्तर प्रदेश

शराबी पिता की दरिंदगी: दुधमुंही बेटी की गला घोंटकर निर्मम हत्या, पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घरेलू विवाद ने “दिल दहला देने वाली घटना को जन्म” दिया। एक शराबी पिता ने अपनी एक साल की “दुधमुंही बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या” कर दी। इससे पहले उसने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराबी पिता की दरिंदगी: दुधमुंही बेटी की गला घोंटकर निर्मम हत्या, पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

गुरुवार को शिवबरन निषाद नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी रामकली से झगड़ा शुरू किया। विवाद बढ़ते ही शिवबरन ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घायल पत्नी को तड़पता छोड़कर उसने अपनी 1 साल की बेटी गौरी को उठाया और कमरे में बंद हो गया।

शराबी पिता की दरिंदगी: दुधमुंही बेटी की गला घोंटकर निर्मम हत्या, पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

घटना की सूचना मिलते ही पैलानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच, कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक आरोपी ने बच्ची का गला घोंट दिया था। पुलिस ने तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल रामकली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आता था और झगड़ा करता था।

शराबी पिता की दरिंदगी: दुधमुंही बेटी की गला घोंटकर निर्मम हत्या, पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी शिवबरन निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम है। महिला की तहरीर पर हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

City News Uttar Pradesh

फोरलेन में रुकावट पर पीडब्लूडी नें ढहाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

अब मैं पत्नी के साथ नहीं रह सकता, कहकर युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव, पिता को फोन कर बताई थी ये बात

City News Uttar Pradesh

फेल होने पर इंटर के छात्र ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

लापता युवक की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य, हत्या या हादसा ?

City News Uttar Pradesh

लापता वृद्ध किसान का खेत में पड़ा मिला शव, परिजन बेहाल

ब्रेकिंग न्यूज़