
- विनोद मिश्रा
बांदा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने की। बैठक में 25 फरवरी को राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के बांदा आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के स्वागत को लेकर विचार किया गया।इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे जनता के बीच जाकर रालोद की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से रखें, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। निर्णय लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और योजनाओं का प्रचार करेंगे ताकि आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती मिले।पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।

पार्टी की ओर से गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान खुर्शीद भाई को बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी की अनुमति पर उन्हें बांदा विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जिला महासचिव नईम नेता, बुंदेलखंड के महासचिव संजीव सिंह बबलू, जिला महासचिव वैश्य अमित गुप्ता, मनीष, संतोष सोनकर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फैसल खान, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष पंकज लखपति, नगर महामंत्री पुनीत गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
