24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
महाकुंभ में शर्मनाक हरकत : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो, पुलिस ने कसी नकेल
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

महाकुंभ में शर्मनाक हरकत : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो, पुलिस ने कसी नकेल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान आस्था के इस पावन पर्व को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। लाखों श्रद्धालु जहां संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं के स्नान के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। प्रयागराज पुलिस ने इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एफआईआर दर्ज की है। अब तक 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

महाकुंभ में शर्मनाक हरकत : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो, पुलिस ने कसी नकेल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में इस तरह की और वीडियोज की मांग कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया पेज ऐसे हैं, जहां ब्लर की हुई वीडियो डाली जाती हैं और बिना ब्लर की वीडियो देखने के लिए टेलिग्राम चैनल पर बुलाकर पैसे वसूले जा रहे हैं। प्रयागराज पुलिस और साइबर सेल लगातार इस मामले की निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

महाकुंभ में शर्मनाक हरकत : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो, पुलिस ने कसी नकेल

महाकुंभ में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्नान घाटों पर सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। साथ ही, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रयागराज पुलिस ने कहा, इस तरह की हरकतें निंदनीय हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महाकुंभ एक धार्मिक आयोजन है, जिसे बदनाम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मयंक सर्राफ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट के बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

काशी को एक और वंदे भारत की सौगात: हावड़ा के लिए चलेगी आठ कोच की ट्रेन, महज छह घंटे पूरा होगा सफर

चित्रकूट पहुंची बेतवा एक्सप्रेस में व्यापारी के पास से मिली 20.3 लाख की नकदी, आयकर की टीम कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

जल प्रलय की ओर बढ़ रही ‘केन और यमुना’ का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

Shaitaan Trailer : थर्रा देगा अजय देवगन की हॉरर मूवी ‘शैतान’ का ट्रेलर, इस दिन होगी सिनेमा घरों में रिलीज

City News Uttar Pradesh

Banda – गजब फार्मूला : कुपोषण का मुकाबला,करेगी पोषण वाटिका…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़