
- शरद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी की “विकासोन्मुखी सोच का परिणाम” रविवार को ग्राम पंचायत पल्हरी में दिखा। पल्हरी और वार्ड-19 धीरज नगर में 1.37 करोड़ 25 हजार रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण हुए 9 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि मेरा प्रयास है कि विकास की रोशनी गांव की आखिरी गली तक पहुंचे। पल्हरी में आज जिन कार्यों का लोकार्पण किया, वह उसी संकल्प का हिस्सा है। जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर “खरा उतरना” मेरी प्राथमिकता है।
लोकार्पण होने वाले कार्यों में सबसे बड़ी परियोजना पंचायत भवन से चौधरी के पुरवा तक 88.68 लाख रुपये की लागत से बना संपर्क मार्ग है। इससे कई मजरों के ग्रामीण सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे। सुशील के मकान से नहर की ओर सीसी रोड 12.47 लाख रुपये।
महेश्वरी मंदिर की ओर सीसी रोड व नाली 5 लाख रुपये, बाबू आरख के मकान से राजू राजपूत तक सीसी रोड व नाली 5.6 लाख रुपये, रामविशाल अवस्थी के मकान से लाला के मकान तक सीसी रोड 5 लाख रुपये, काशाबाबा मंदिर से बच्चा राजपूत तक सीसी रोड व नाली 5.48 लाख रुपये, वार्ड-19 धीरज नगर में दो अलग-अलग सीसी रोड 8.55 एवं 8.55 लाख रुपये से हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात से पहले सड़क-नाली बनने से अब कीचड़ और जलभराव की समस्या नहीं होगी। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में सबसे ज्यादा सहूलियत मिलेगी। महेश्वरी मंदिर और काशाबाबा मंदिर तक पहुंचने का रास्ता भी सुगम हो जाएगा।
विधायक प्रकाश ने बताया कि विकास का यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सड़क, नाली, बिजली, पानी के कार्य कराए जा रहे हैं। पल्हरी में आज का लोकार्पण कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुखस्वर्ण सिंह सोनू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका प्रतिनिधि अंकित बासू एवं सभासद गण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
