City News Uttar Pradesh
दस वर्षों से चेहरे पर दाने निकलने से परेशान होकर, युवती ने मौत को लगाया गले
उत्तर प्रदेश

दस वर्षों से चेहरे पर दाने निकलने से परेशान होकर, युवती ने मौत को लगाया गले

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। करीब दस वर्षों से चेहरे पर निकलने वाले दानों से आजिज युवती ने मौत को गले लगा लिया। मां की साड़ी पंखे के हुक से बांध फंदे पर लटक जान दे दी। उसका इलाज भी चल रहा था, पर बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। इसकी वजह से कई जगह शादी का रिश्ता भी टूट चुका था।

दस वर्षों से चेहरे पर दाने निकलने से परेशान होकर, युवती ने मौत को लगाया गले
Troubled by the appearance of a rash on her face for ten years, the girl embraced death

बिसंडा के अजीत पारा गांव निवासी रामगुलाम यादव बाहर रहकर नौकरी करते हैं। गांव में पत्नी छोटी बेटी व बेटे के साथ रहती हैं। छोटी सुबह मवेशियों का चारा देने चली गईं। लौटीं तो बेटी रोशनी को आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिला तो तलाश करने लगीं। एक कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के फंदे में लटका देखा। बेटा अनिल यादव व ग्रामीणों के पहुंचने पर फंदा काट नीचे उतारा, तब तक मौत हो चुकी थी। अनिल ने बताया कि बहन रोशनी के चेहरे पर दाने निकलते थे। जिसका बांदा के चिकित्सक के यहां इलाज भी चल रहा था। वह दस वर्षों से इस समस्या से परेशान थी। शादी के संबंध में पिता ने कई जगह बात की, हर बार दानों की वजह से रिश्ता टूट गया। दानों की बीमारी की वजह से बहन ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं

City News Uttar Pradesh

मां से हुई कहासुनी: नाराज युवक ने खुद को मारी गोली, लहूलुहान हालत में कानपुर रेफर

City News Uttar Pradesh

महाशिवरात्रि: शिव बाबा पर “चका- चक” चढ़ा भांग का तरंग, भक्त बोले “बम-बम”

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कराएगा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा,10 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़