24.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा स्वास्थ विभाग का आश्चर्य : संक्रमितों की तलाश को बिना उपकरण लगाई गई टीमें …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेजी से बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर बिना उपकरण जांच का अभियान शुरू किया है।”कितनी गजब की बात है की सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ ” फिलहाल बिना उपकरण के ग्रामीण इलाकों में पांच दिनों तक यह अभियान नौ मई तक चलेगा। विशेष अभियान के तहत घर-घर लोगों की निगरानी शुरू की गई है। हर एक आशा कार्यकर्ता को रोजाना चालीस घरों में स्क्रीनिग और लक्षणयुक्त रोगियों की पहचान का जिम्मा सौंपा गया है। सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार इत्यादि लक्षण मिलने पर मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाना थी।अभियान को लेकर जिले में 15 सौ टीमें लगाई गई हैं ।


ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। आज से शुरू विशेष अभियान में प्रत्येक निगरानी टीम में आशा कार्यकर्ता के साथ आंगनबाड़ी या शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम प्रत्येक घर में मौजूद सभी सदस्यों की स्क्रीनिग करेगी। लोगों से बातचीत कर सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित मरीजों को मेडिकल किट सौंपनी थी।

बांदा स्वास्थ विभाग का आश्चर्य : संक्रमितों की तलाश को बिना उपकरण लगाई गई टीमें  1
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान मिलने वाले लक्षणयुक्त लोगों की सूची भी बनाई जा रही है। आशा यह सूची संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराएंगी, ताकि सूची में दर्ज लोगों की विशेष निगरानी की जा सके। उन्होंने बताया कि लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिकल किट के साथ एंटीजन टेस्ट भी कराया जाएगा। इसकी भी जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं पर है।


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने कहा कि कोरोना के बारे में जागरुकता के साथ-साथ सफाई भी, दवाई भी, कड़ाई भी और दो गज दूरी – मास्क है जरूरी का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीमों को निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी घर न छूटे। लक्षणयुक्त व्यक्ति मिलने पर तत्काल दवा मुहैया कराई जाए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आवश्यक सामग्री सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने इत्यादि टीमों को उपलब्ध कराएंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का दुस्साहस : दीवार पर लिखा ‘हिंदू भारत छोड़ो’ हरकत में आई बांदा पुलिस

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश छोटी बाजार से डाकघर हटने से नाराज: अधीक्षक को लिखा सख्त पत्र

City News Uttar Pradesh

यूपी टीईटी परीक्षा कार्यक्रम जारी: 23 जनवरी को होगी परीक्षा, 25 फरवरी को परिणाम होंगे जारी,

City News Uttar Pradesh

नीबू अपने आशिकों को रही निचोड़ : ककड़ी, खीरे ने दिखाए नखरे

Banda : आम आदमी पार्टी के फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए अवधेश …

यूपी में गुंडाराज : छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने तीन को पीट-पीटकर किया मरणासन्न…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़