City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आम आदमी पार्टी के फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए अवधेश …

 

– 28 सदस्यों ने जिलाध्यक्ष का किया चुनाव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में सहभागिता कर रहे कुल 28 सदस्यों ने अधिसूचित एजेंडा के तहत जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ। निर्वाचन की प्रक्रिया आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश पर्यवेक्षक रमन सिंह आजाद ने सदन में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक साथियों से नाम मांगे। किसी दूसरे साथी का नाम प्रस्तावित करने को भी कहा गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारिका प्रसाद चैरसिया ने अवधेश कुमार सिंह का नाम प्रस्तावित किया। अल्ताफ अली ओर प्रेमलता शर्मा ने उनके नाम का समर्थन किया। इसके बाद सभी ने एक स्वर में उनके नाम का समर्थन करते हुए तालियां बजाई और स्वीकृति प्रदान की।

अध्यक्ष पद पर किसी और का नाम न आने पर बाद में पर्यवेक्षक ने अवधेश कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया। सभी साथियों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर नीरज सिंह कछवाह, योगराज सिंह, रमेश गुप्ता, नारेंद्र प्रताप सिंह, गजराज राजपूत, संदीप पांडेय, संतोष कुमार गुप्ता, फिरोज, पिंटू, पप्पू यादव, अनुराग, अनुराग, गौरव, अनुभव, सिंह, मोहित चंदेल, इरफान सौदागर, आशा, अंजली, रावेंद्र प्रताप, शशिकांत चैरसिया, कैलाश कुशवाहा, अमन चंदेल आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधान परिषद चुनाव के लिये पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नाम चर्चा में !

मुख्तार अंसारी सुभासपा से टिकट पर लड़ेगे विधानसभा चुनाव …

City News Uttar Pradesh

“मुफ्त का चंदन घिस मेरे नन्दन” 15 तक, अब लगेगे दाम ! …

City News Uttar Pradesh

35 साल के युवाओं में “दिल” ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज नहीं बढ़ रहे बेड : बजट न मिलने से योजना फाईलों में कैद !

City News Uttar Pradesh

माफियाओं नें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बांदा में अरबों की भूमि हड़पी ? प्रशासन मौन !

ब्रेकिंग न्यूज़