City News Uttar Pradesh
35 साल के युवाओं में "दिल" ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

35 साल के युवाओं में “दिल” ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। जिस उम्र को अब तक सेहत के लिहाज से सबसे बेहतर माना जाता था, वह अब दिल की बीमारियों का नया शिकार बन रही है। 35 साल के युवाओं के दिल की धमनियों में 65 साल के व्यक्ति जैसा ब्लॉकेज पाया जा रहा है। एलपीएस कार्डियोलॉजी के अध्ययन में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं की धमनियों में बड़े थक्के जम रहे हैं और कई मामलों में तीनों मुख्य धमनियां पूरी तरह से ब्लॉक हो चुकी हैं।

35 साल के युवाओं में "दिल" ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता

– 15 साल में घटा हृदय रोगियों का आयु वर्ग

अध्ययन के मुताबिक, पिछले 10-15 वर्षों में हार्टअटैक के रोगियों की उम्र 15-20 साल कम हो गई है। यह स्थिति न केवल भारत, बल्कि यूरोप और अन्य देशों में भी देखी जा रही है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के शोध ने इस समस्या की गंभीरता को और स्पष्ट किया है। कानपुर के कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट ने पहली बार हार्टअटैक के लक्षणों के साथ अस्पताल आए 1,500 मरीजों की एंजियोग्राफी रिपोर्ट का विश्लेषण किया। निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पहली बार हार्टअटैक का सामना करने वाले मरीजों की तीनों धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया। इनमें से कई को ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता पड़ी।

35 साल के युवाओं में "दिल" ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता

– शोध से उभरी नई चिंताएं

विशेषज्ञों का कहना है कि 10-15 साल पहले जो स्थिति 50 से 60 वर्ष के रोगियों में पाई जाती थी, अब वह 35-40 वर्ष के युवाओं में दिख रही है। यह स्थिति जीवनशैली, खानपान और तनाव के कारण पैदा हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि युवाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए और अपने खानपान व व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए। तनाव कम करना, धूम्रपान से बचना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। प्रोफेसर वर्मा ने कहा, “युवाओं को अपने दिल का ख्याल रखना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है। जीवनशैली में सुधार ही इस समस्या का स्थायी समाधान है।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां ‘मकर संक्रांति’ पर लगेगा ‘आशिकों का मेला’ !

City News Uttar Pradesh

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शिथिल रहने पर 11 जिलाध्यक्ष बर्खास्त …

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh

यूपी : सात साल की मासूम से दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर आरोपी खेत में छोड़कर भाग निकला, हालत नाजुक…

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

कोचिंग से लौट रही नाबालिक छात्रा से ऑटो में दुष्कर्म: पुलिस मुठभेड़ में दरिंदे गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़