City News Uttar Pradesh
कोचिंग से लौट रही नाबालिक छात्रा से ऑटो में दुष्कर्म: पुलिस मुठभेड़ में दरिंदे गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

कोचिंग से लौट रही नाबालिक छात्रा से ऑटो में दुष्कर्म: पुलिस मुठभेड़ में दरिंदे गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना ने झकझोर कर रख दिया है। कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप कर इंसानियत को शर्मसार करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से घायल दोनों दरिंदों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोचिंग से लौट रही नाबालिक छात्रा से ऑटो में दुष्कर्म: पुलिस मुठभेड़ में दरिंदे गिरफ्तार

घटना ने न सिर्फ छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं,बल्कि सड़कों पर कानून व्यवस्था की असल तस्वीर भी उजागर कर दी है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने शनिवार देर रात थाने में सूचना दी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दोपहर में कोचिंग पढ़ने गई थी। शाम को घर लौटते समय वह सीएनजी ऑटो में सवार हुई, जिसमें चालक के अलावा एक अन्य युवक भी मौजूद था। दोनों ने भरोसे में लेकर छात्रा को बैठाया और यह कहकर चल दिए कि वे भी उसी रास्ते जा रहे हैं।

कोचिंग से लौट रही नाबालिक छात्रा से ऑटो में दुष्कर्म: पुलिस मुठभेड़ में दरिंदे गिरफ्तार

लेकिन उस मासूम को क्या पता था कि उसे सीधा नर्क के रास्ते ले जाया जा रहा है। सुनसान इलाके में ले जाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और छात्रा को बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीमें गठित कीं और बहुआयामी जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, सर्विलांस और रिक्शा/ऑटो वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई गई और मिनट दर मिनट लोकेशन ट्रैकिंग से सीएनजी ऑटो की पहचान की गई।

कोचिंग से लौट रही नाबालिक छात्रा से ऑटो में दुष्कर्म: पुलिस मुठभेड़ में दरिंदे गिरफ्तार

महज कुछ घंटों में पुलिस को सफलता मिली और दोनों आरोपियों की लोकेशन करिया नाला के पास ट्रेस की गई। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को गोली मारकर घायल कर दबोच लिया। मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो बरामद किया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म, अवैध हथियार और पुलिस पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम की राजस्व समीक्षा में बढ़ी तहसीलदरों की धड़कने: प्रतिकूल प्रविष्टि की लपलपाई तलवार !

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश की रणनीति ने तोड़ा ‘चोरों का नेटवर्क ‘: डी -54 घोषित हुआ आपराधिक गिरोह !

बांदा: सूअर का शिकार करनें में मध्य प्रदेश के शिकारी गिरफ्तार, बम से करते थे शिकार।

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुख्यमंत्री विवाह का सजेगा मंडप : डीएम नें दिये तैयारियों के निर्देश

मंत्री रामकेश बोले: सुशासन ही ‘राष्ट्र प्रगति’ की असली ‘कुंजी’

City News Uttar Pradesh

एमडीएम जिला समन्वयक दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़