31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बेसिक शिक्षा अधिकारी लापरवाह! मतदान कर्मियों को होगी दिक्कत, 743 परिषदीय स्कूलों में नहीं विद्युत संयोजन …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। मतगणना केंद्रों को सभी तरह की सुविधाओं से लैस किया जा रहा है,पर बेसिक शिक्षा परिषद बेखौफ व्यवस्था के प्रति लापरवाह बना हुआ है, जबकि डीएम आनंद सिंह ही नहीं कमिश्नर दिनेश सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयो में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायतें दे चुके हैं।


निकम्मेपन की स्थिति यह है कि जनपद के 743 परिषदीय विद्यालयों में विद्युत संयोजन नहीं हो सका है। ऐसे में बिना विद्युत के मतदान कार्मिकों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मतदाताओं को भी दिक्कत उठानी पड़ सकती है। जनपद के कुल 1729 परिषदीय विद्यालयों में 986 में विद्युत संयोजन किया गया है। इन विद्यालयों में यह सुविधा ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए कंपोजिट ग्रांट से की गई है। 1592 विद्यालय कक्षों में वायरिंग और विद्युत उपकरण का काम पूरा किया गया है। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंहऔर डीएम आनंद सिंह नें स्कूलों में इस प्रगति को नाकाफी बताया था। परिषदीय विद्यालयों में ज्यादातर को मतदान केंद्र बनाया गया है। इनमें बिना विद्युत संयोजन वाले स्कूल भी केंद्र बन गए हैं। विद्युत संयोजन न होने से मतदान कार्मिकों और मतदाताओं को मतदान के दिन दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ कहते हैं कि 986 स्कूलों में विद्युत संयोजन की सुविधा है। शेष में ऑपरेशन कायाकल्प से कंपोजिट ग्रांट से कार्य कराया जा रहा है। जो विद्यालय मतदान केंद्र बनाए गए हैं, अगर उनमें विद्युत संयोजन नहीं है, तो वहां प्राथमिकता पर विद्युत संयोजन कराया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

चित्रकूट अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का बनेगा हब: यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क बनाने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद

City News Uttar Pradesh

सीसीटीवी और सर्विलांस से ‘खुला राज’: न्यायालय से ‘भागे’ इनामी को पुलिस ने ‘मुठभेड़’ में पकड़ा

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : धरती पुत्र किसान तुमारी कौन सुनेगा: फसल बीमा योजना दिखाती है ठेंगा !

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण: गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़