26.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
OMG 2: ओ माई गॉड 2 फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार समेत 17 लोगों को नोटिस, धार्मिक आस्था आहत होने का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेशदेश विदेशमनोरंजन

OMG 2: ओ माई गॉड 2 फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार समेत 17 लोगों को नोटिस, धार्मिक आस्था आहत होने का लगाया आरोप

बॉलीवुड फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। अलीगढ़ में आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट प्रतीक चौधरी ने धार्मिक आस्था आहत करने का आरोप लगाते हुए फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार पर समेत 17 लोगों को नोटिस भेजा है। कोर्ट में भी शिकायत की गई है। कोर्ट ने पुलिस से मामले पर रिपोर्ट तलब की है।

OMG 2: ओ माई गॉड 2 फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार समेत 17 लोगों को नोटिस, धार्मिक आस्था आहत होने का लगाया आरोप
OMG 2: Notice to 17 people including Oh My God 2 actor Akshay Kumar, accused of hurting religious beliefs

अलीगढ़ में आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट प्रतीक चौधरी ने कहा है कि फिल्म ओ माई गॉड यानी ओएमजी-2 में विवादित दृश्य हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री पर न्यायालय की अवमानना और वहां की कार्य संस्कृति को मजाकिया दिखाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार के अभिनय से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

OMG 2: ओ माई गॉड 2 फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार समेत 17 लोगों को नोटिस, धार्मिक आस्था आहत होने का लगाया आरोप
OMG 2: Notice to 17 people including Oh My God 2 actor Akshay Kumar, accused of hurting religious beliefs

एडवोकेट प्रतीक चौधरी ने कहा कि फिल्म में कई दृश्यों में भगवान का मजाक उड़ाया गया है। वहीं फिल्म में न्यायालय का अपमान और अवमानना की गई है। न्यायाधीश का मजाक बनाया गया है। यह सभी कृत्य आपराधिक श्रेणी में आते हैं। इस संबंध में फिल्म के निर्माता, निर्देशक, निर्माण कंपनी, अभिनेता समेत 17 लोगों को कानूनी नोटिस भेजा गया है। 15 दिन के अंदर लिखित रूप से और टेलीविजन के माध्यम से देश और न्यायालयों से माफी मांगने को कहा गया है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। अलीगढ़ न्यायालय में भी वाद दायर किया गया है। जिसमें न्यायालय ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : केन नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, शव बरामद …

जानलेवा हुई भीषण गर्मी: महोबा में लू और बुखार से 14 की हुई मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा

City News Uttar Pradesh

हैवानियत: तीन दरिंदों ने बांदा में झारखंड की युवती को ‘बंधक’ बनाकर किया गैंगरेप, जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

गरीबी नहीं बनेगी ‘मंजिल’ की दीवार: ‘कामयाबी की पाठशाला’ को मिलेगी उड़ान

City News Uttar Pradesh Desk

केन नदी में लाश से पुलिस महकमें में हलचल : जांच में कोतवाल गंभीर

पांच दिन पहले लापता हुए युवक की बेरहमी से हत्या, घाटमपुर में पुलिस को मिला नरकंकाल …

ब्रेकिंग न्यूज़