30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
नई पेंशन स्कीम का ऐलान, मोदी कैबिनेट में यूपीएस को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

नई पेंशन स्कीम का ऐलान, मोदी कैबिनेट में यूपीएस को दी मंजूरी

  • ब्यूरो आफिस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट ने शनिवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले के बारे में जानकारी दी। वैष्णव ने कहा कि नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम से 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। यह योजना 1अप्रैल, 2025 से लागू होगी।

नई पेंशन स्कीम का ऐलान, मोदी कैबिनेट में यूपीएस को दी मंजूरी

इस स्कीम के तहत अगर किसी भी कर्मचारी ने न्यूनतम 25 साल तक काम किया तो रिटायरमेंट के पहले नौकरी के आखिरी 12 महीने के बेसिक पे का 50 फीसदी हिस्सा पेंशन के तौर पर मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों को 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी। यूनिफाइड पेंशन स्कीम को पुरानी और नई पेंशन स्कीम की जगह पर लाया गया है।

आचार संहिता लागू होने से पहले बुजुर्गों को मिल जायेगी पेंशन : तैयारी हो गई पूरी

अगर किसी पेंशन लेने वाले कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को कर्मचारी के निधन के समय तक मिलने वाली पेंशन का 60 फीसदी परिवार को मिलेगा। अगर कोई 10 साल बाद नौकरी छोड़ देता है तो उसे भी 10 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी के अलावा एकमुश्त भुगतान का भी फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम में बने रहने या यूनिफाइड पेंशन स्कीम में शामिल होने का फैसला करने का अधिकार होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा दंगल में पहलवानों का उत्साहवर्धन: कहा कुश्ती देश की शान

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव: नामांकन पत्र व जमानत राशि हुई दोगुनी, खर्च की सीमा में बढ़ोतरी

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड ! …

City News Uttar Pradesh

धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी का पर्व: दूध पिलाया और की गई पूजा

City News Uttar Pradesh

Good News : यूपी में पुलिस कार्मिकों का बढ़ेगा पौष्टिक आहार भत्ता, सिम भत्ता भी देगी प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh

नकली जूस फैक्ट्री का भंडाफोड़: पेय पदार्थ के नाम पर बेच रहा था जहर, आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़