24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पीएम का चमत्कार धड़ाम : 67 हजार से ज्यादा कृषक हो रहे परेशान !
उत्तर प्रदेश

पीएम का चमत्कार धड़ाम : 67 हजार से ज्यादा कृषक हो रहे परेशान !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल में किसान साम्मान निधि अब भी केंद्र सरकार का चमत्कार नहीं बल्कि “लाली पाप” साबित हो रही है। यहां के काफी किसान सरकार की “कथनी और करनी” चमत्कार से परेशान हो अपना “सर ठोंकर” रहे हैं।
हकीकत के आईने में मंडल के 67,141 किसान अभी भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं। आवेदन करने के डेढ़ से दो साल बाद भी योजना का पैसा इनके खाते में नहीं पहुंचा है। ऐसा तकनीकी और दस्तावेजी गड़बड़ियों की वजह से हो रहा है। संयुक्त कृषि निदेशक गड़बड़ियों को दूर करने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट है।

पीएम का चमत्कार धड़ाम : 67 हजार से ज्यादा कृषक हो रहे परेशान !
Miracle of PM: More than 67 thousand farmers are getting upset !

कार्यालयों में किसानों को यह भी नहीं बताया जा रहा कि गड़बड़ी दूर करने का तरीका क्या है। किसानों का कहना है कि कोई तो ऐसी विधि निकले, जिससे उनकी निधि हासिल हो सके। मंडल में पांच लाख से अधिक ऐसे किसान हैं जिन्हें एक या दो किस्त ही हाथ लगी है। 3.22 लाख किसानों को ही नौ किस्तें मिल सकी हैं। इनकी 10वीं किस्त योजना में हुए संशोधन की वजह से फंस गई है।

पीएम का चमत्कार धड़ाम : 67 हजार से ज्यादा कृषक हो रहे परेशान !
Miracle of PM: More than 67 thousand farmers are getting upset !

योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये सालाना तीन किस्तों में दिए जा रहे हैं। विभागीय वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही योजना का लाभ मिल रहा है। मंडल में ऐसे किसानों की बड़ी तादाद है जो अपना रजिस्ट्रेशन तो करा चुके हैं, लेकिन उनके खातों में किस्तें नहीं आ रही हैं। इसकी वजह आधार कार्ड, बैंक खाता में नाम का मिलान न होना बताया जा रहा है। इधर, योजना में हुए संशोधन की वजह से भी किसानों को परेशानी हो रही है। अब किसानों को 10वीं किस्त का लाभ लेने के लिए हलफनामा व राशन कार्ड भी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कराना होगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान मरौली खंड चार और छह मोदी और योगी से हैं निर्भय ! क्या प्रशासन बना धृतराष्ट ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांवड़िया के साथ मारपीट पर मचा हंगामा: कथित नकारा प्रसाशन भौचक्का

उपभोक्ता फोरम ने परिवादी को दिया 114096 रुपये का चेक …

पूर्व विधायक दलजीत के यहां दीवारी नृत्य में चटकी जमकर लाठियां …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत मोटर्स व्यवसाय में जनता को देंगे बड़ी उपलब्धि

City News Uttar Pradesh

अनोखी पहल: तीन परिवारों को दी नई जिंदगी, समाज में “खुशहाली” की लहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़