27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश को आया गुस्सा : बिजली विभाग में हड़कंप …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी को कल देर रात इतना गुस्सा आया की बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। उस गुस्से के परिणाम स्वरूप आज बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, और स्टेशन रोड फीडर का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया।


अब हम आपको पूरा माजरा बताएंगे। दरअसल बिजली विभाग का भूरागढ़ सब स्टेशन का फीडर नगरवासियों के लिये सरदर्द बन गया हैं। बिजली की बाधापूर्ण आपूर्ति से शहर वासी बिलबिला उठे हैं। भूरागढ़ फीडर पर लोड इतना बढ़ गया है की कल तो रात भर ट्रिपिंग की स्थिति रही। फिर तो हंगामा बरप ही गया। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी की गर्जना बिजली विभाग पर गरजने लगी। अधिशाषी अभियंता नगरीय जीतेन्द्र सिंह विधायक दिवेदी के गुस्से की चपेट में आ गये।

विधायक का कहना था की बिजली विभाग के निकम्मेपन की हद हो गई है। भूरागढ़ फीडर से इतनी ज्यादा आपूर्ति बाधित हो रही है की शहर के अधिकांश मोहल्ले के उपभोक्ता परेशान हो गये हैं। इस स्थिति में सुधार लाया जाये अन्यथा परिणाम भोगने को तैयार रहें।


अधिशाषी अभियंता नें विधायक को बताया की भूरागढ़ फीडर पर ग्रामीण आपूर्ति जुड़ी होने के कारण लोड बढ़ गया है। इसलिए यह दिक्कत आ गई है। समस्या के निदान के लिये स्टेशन रोड के अधूरे निर्मित फीडर को पूरा करना होगा। विधायक प्रकाश नें दो दिन के अंदर फीडर दुरुस्त करने के निर्देश दिये।


इसी संदर्भ में आज बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता जीतेन्द्र सिंह नें विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ भी उपस्थित रहे। बैठक में बतया गया की स्टेशन रोड फीडर का कार्य 75 प्रतिशत पूरा है कोरोना काल के चलते निर्माण अधूरा रह गया है। कल से निर्माण शुरू कर दिया जाये और शेष कार्य उसी दिन पूरा हो जाऐ। अधिशाषी अभियंता नें कहा की फीडर में कार्य के चलते कल दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।भूरागढ़ फीडर पर लोड कम हो जायेगा। आपूर्ति सुधर जायेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी ने बांदा पुलिस को दी सौगात: तिन्दवारी में बनेगा अग्निशमन केंद्र

City News Uttar Pradesh

ठंड से ‘चमका’ कारोबार: केसर दूध-अंडों की बढ़ी मांग, फूड ऑर्डर में ‘जबरदस्त’ उछाल

बारिश से पहले जल निकासी को औगासी रोड से मर्का व तिंदवारी रोड तक बनेगा पक्का नाला : जिला पंचायत अध्यक्ष

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

यूपी का डान विधायक मुख्तार !, बांदा कारागार में कर रहा ऐशो आराम ! ….

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन: यूपी ने बनाया देश में पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य पर मंत्रियों द्वारा सम्मान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़