24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह का निरीक्षण : महीनों से गैरहाजिर लेखपाल को निलंबित करने के दिए आदेश
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह का निरीक्षण : महीनों से गैरहाजिर लेखपाल को निलंबित करने के दिए आदेश

 

– प्रधान, सचिव व सिपाही से जवाब तलब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने निर्माणाधीन अटल सरोवर पार्क समेत पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण करते हुए हकीकत जानी। मनीपुर ग्राम पंचायत सचिवालय के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले लेखपाल को मंडलायुक्त ने निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही प्रधान, सचिव और बीट सिपाही भी अनुपस्थित मिले। कमिश्नर ने सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

आयुक्त दिनेश सिंह का निरीक्षण : महीनों से गैरहाजिर लेखपाल को निलंबित करने के दिए आदेश
Inspection of Commissioner Dinesh Singh: Orders given to suspend the absent lekhpal for months

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह सिंह ने मंगलवार को अटल सरोवर पार्क में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पार्क में जहां भी खाली जगह पड़ी थी वहां मिट्टी भराकर समतल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो से ढाई मीटर के रैंम्प बनाया जाए, जिससे रोड में चढ़ने और उतरने में सरलता हो। अटल सरोवर पार्क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।

आयुक्त ने पंचायत भवन बड़ोखर बुजुर्ग का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में ताला बंद था और वहां पर कोई भी उपस्थित नहीं था आयुक्त ने सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत मनीपुर में ग्राम पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम पंचायत अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के बैठने का दिन था जो वहां उपस्थित नहीं पाए गए। ग्राम पंचायत सचिवालय में सफाई कर्मचारी रामकली उपस्थित थी। वहां उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया लेखपाल कई महीने से नहीं आए हैं और ना ही सचिवालय में बैठते है और बताया गया कि ग्राम प्रधान मीरा वर्मा भी सचिवालय में नहीं आती हैं।

आयुक्त दिनेश सिंह का निरीक्षण : महीनों से गैरहाजिर लेखपाल को निलंबित करने के दिए आदेश
Inspection of Commissioner Dinesh Singh: Orders given to suspend the absent lekhpal for months

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह  लेखपाल को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए और ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को नोटिस देने के साथ-साथ बीट सिपाही को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पंचायत सचिवालय के बाहर दीवारों पर पान थूंका पाया गया और नाली साफ नहीं पाई गई जिस पर आयुक्त ने सफाई कर्मचारी रामकली का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केंद्र खुला पाया गया आशा व एनम मौके पर कार्य करती पायी गयीं। उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामवासियों से पूछा कि कोटेदार द्वारा खाद्यान सही समय पर और ठीकढंग से वितरण किया जा रहा या नहीं तो ग्रामवासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि कोटेदार ठीक हैं समय से राशन दिया जा रहा है। आयुक्त ने ग्रामवासियों से कहा कि गांव के जो भी बच्चे 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वा ले तथा मतदाता सूची बनाने में आप लोग अपना सहयोग प्रदान करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुशखबरी : अलोना पंप कैनाल चालू, किसानों को मिलेगा पानी

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित नें जो कहा वह कर “दिखाया” : नवरात्र की पूर्व संध्या पर कराई सफाई

City News Uttar Pradesh

अटल की योजना बनी ‘चिता’ परियोजना: ‘न्याय दो या मार दो’ आंदोलन शुरू !

City News Uttar Pradesh Desk

रंजिश के चलते युवक की गला घोटकर हत्या, शव नाले में फेंका, डाग व फारेंसिक टीम से घटनास्थल की कराई गई जांच

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : प्रदेश में शुद्ध जल आपूर्ति का सपना हो रहा साकार

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती ने रचा इतिहास: लोकसंस्कृति को सहेजने का अनूठा प्रयास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़