City News Uttar Pradesh
हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, खेत में मिले नरमुंड से हुई थी मृतक की शिनाख्त
उत्तर प्रदेश

हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, खेत में मिले नरमुंड से हुई थी मृतक की शिनाख्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तकरीबन नौ माह पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया।  बताया कि ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी भगवान प्रसाद की 1985 में गया प्रसाद और उसके भाई स्वामीदीन ने हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद दोनो आरोपी जेल चले गए। कुछ दिन बाद आरोपी जेल से बाहर आ गए। मृतक भगवान प्रसाद के भतीजों ने बदला लेने के इरादे से 24 फरवरी 2021 को गयाप्रसाद की हत्या कर दी गई।

हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, खेत में मिले नरमुंड से हुई थी मृतक की शिनाख्त
Police disclosed the murder, two arrested, the deceased was identified from Narmund found in the field

खोजबीन के बाद जब गयाप्रसाद का पता नहीं चला तो उसके पुत्र रामभजन कुशवाहा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी रही, लेकिन पता नहीं चला। घटना से करीब 10 दिन बाद यानी कि 7 मार्च को खेत में नरमुंड पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरमुंड को अपने कब्जे में ले लिया। उसका डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। डीएनए टेस्ट से शिनाख्त हुई कि यह नरमुंड गयाप्रसाद का है। पुलिस ने 26 अक्टूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, खेत में मिले नरमुंड से हुई थी मृतक की शिनाख्त
Police disclosed the murder, two arrested, the deceased was identified from Narmund found in the field

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्र ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि घटना की विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान राजेश व उसके भाई शिवाकांत उर्फ रमाकांत पुत्रगण रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछतांछ की गई तो उन्होंने पूरा राज उगल दिया।

हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, खेत में मिले नरमुंड से हुई थी मृतक की शिनाख्त
Police disclosed the murder, two arrested, the deceased was identified from Narmund found in the field

बताया कि गयाप्रसाद और उसके भाई ने मिलकर उनके ताऊ भगवान प्रसाद की हत्या कर दी थी। हत्या का बदला लेने के लिए मौके की तलाश में थे। 24 फरवरी की रात गया प्रसाद शराब के नशे में घूम रहा था। तभी वह लोग मोटरसाइकिल में बैठाकर गयाप्रसाद को ले गए और नदी किनारे कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसका सिर गर्दन से अलग कर दिया। धड़ को बोरी में बांधकर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह यादव, कांस्टेबल दिनेश निरंजन, मुख्य आरक्षी कुलदीप पटेरिया आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव में भाजपा जिताऊ कार्यकर्ता को ही देगी टिकट : भूपेंद्र चौधरी

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश नें विपक्ष को “नेस्तनाबूद” की बनाई रणनीति, मचा हड़कंप ?

City News Uttar Pradesh

सावन के दूसरे मंगलवार को ‘हनुमान मंदिरों’ में भीड़: मांगा ‘ज्ञान गुण’ का आशिर्वाद

City News Uttar Pradesh Desk

सावधान : बड़े ही नहीं बच्चे भी हो रहें हैं फैटी लीवर के शिकार

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चेतावनी : निर्माण नहीं तो वसूली की तलवार

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : क्रिसमस व नए साल के जश्न पर बरती जाए सख्ती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़