28 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में प्रतिभा की त्रिवेणी: सनी पटेल बना टॉपर, योगिता और दीपिका की 'सफलता' से गूंजा जिला
उत्तर प्रदेश

बांदा में प्रतिभा की त्रिवेणी: सनी पटेल बना टॉपर, योगिता और दीपिका की ‘सफलता’ से गूंजा जिला

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मेहनत और सपनों के बीच जब संघर्षों की तपिश होती है, तब सफलता की कहानी कुछ ऐसी ही बनती है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार बांदा जिले का सिर फख्र से ऊँचा करने वाला नाम है “फतपुरवा गांव का होनहार बेटा शनि पटेल, जिसने 90.30 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है”। शनि के पिता रमेश पटेल खेतों में पसीना बहाकर घर चलाते हैं, और आज बेटे की सफलता ने उन्हें गांव ही नहीं, पूरे जिले का गौरव बना दिया है।

बांदा में प्रतिभा की त्रिवेणी: सनी पटेल बना टॉपर, योगिता और दीपिका की 'सफलता' से गूंजा जिला

शनि ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में पढ़ते हुए शनि ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। रिजल्ट के दिन जैसे ही शनि का नाम सामने आया, गांव में बधाइयों की बाढ़ सी आ गई। मिठाइयों से मुंह मीठा किया गया और ढोल-नगाड़ों से घर-आंगन गूंज उठा। शनि की मां की आंखों में खुशी के आंसू थे “बेटा दिन-रात पढ़ाई में लगा रहता था। आज उसका सपना और हमारी मेहनत रंग लाई।” सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा योगिता यादव ने 89.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। योगिता के घर में भी उत्सव का माहौल है। उनके पिता एक प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं। योगिता ने कहा, “मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। सफलता मेरे गांव और स्कूल दोनों के लिए है।”

बांदा में प्रतिभा की त्रिवेणी: सनी पटेल बना टॉपर, योगिता और दीपिका की 'सफलता' से गूंजा जिला

वहीं तीसरे स्थान पर रही दीपिका बघेल ने 88.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सबको चौंका दिया। बघेलाबारी गांव की यह होनहार बेटी हर रोज़ 8 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती थी। दीपिका का कहना है, “सपना छोटा नहीं देखना चाहिए, क्योंकि मेहनत करने वालों का रास्ता भगवान खुद बनाते हैं।” तीनों टॉपरों के स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई और माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह नतीजा मेहनती छात्रों और समर्पित शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है। तीनों होनहार छात्र-छात्राओं ने अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने का संकल्प लिया है। शनि, योगिता और दीपिका जैसे छात्रों की सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कलश एकत्रीकरण समारोह का रचा इतिहास: मच गई झूम

City News Uttar Pradesh

भगत सिंह के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा : जिलाध्यक्ष …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सड़क सुरक्षा माह में नियमों के सख्ती से पालन के दिये निर्देश

डीएम दीपा दिखी आयरन लेडी के रोल में: थरथरा गये अधिकारी, कई के विरुद्ध कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पंडित दीन दयाल के आदर्शों को बुलंद कर रही भाजपा

City News Uttar Pradesh

गरीबों के ‘मिट्टी चूल्हे’ फिर होने लगे ‘आबाद’ : महंगा शौक है सरकार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़