
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता की दहला देने वाली दास्तां सामने आई है जिसने दहेज, धमकी, अपमान और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए अपने पति और ससुराल पक्ष के चार सदस्यों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला सिर्फ घरेलू कलह नहीं, बल्कि दहेज की काली मांगों और अमानवीय व्यवहार की एक दर्दनाक तस्वीर पेश करता है।

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी जुलाई 2024 में हुई थी। उसके पिता ने सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया, लेकिन ससुराल वालों की ‘स्कॉर्पियो’ की भूख इतनी बड़ी थी कि बेटी की जिंदगी छोटी पड़ गई। शादी के सिर्फ पांच दिन बाद पति जो एक कंपनी में मैनेजर है ने स्कॉर्पियो कार की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे यह मांग “अनिवार्य शर्त” में बदल गई। पीड़िता ने अपने बयान में लिखा है कि उसका पति उसे रोज़ अपमानित करता था। जो मेरे आत्मसम्मान पर हथौड़े की तरह पड़ते थे। महिला का कहना है कि उसे कई बार दो-दो दिन तक खाना तक नहीं दिया गया। दहेज की मांग न पूरी होने पर मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक प्रताड़ना रोज़ का नियम बन गई थी।

पीड़िता ने बताया कि जब उसके पिता को उसकी प्रताड़ना और दहेज मांग की बातें पता चलीं, तो वे मानसिक रूप से टूट गए। मौत हो गई। हताश, टूटी हुई और अकेली पड़ चुकी पीड़िता आखिरकार महिला थाना बांदा पहुंची। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति, ससुर, सास और देवर पर दहेज उत्पीड़न, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया मामले की जांच चल रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
