23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा प्रेस क्लब का 'महाकायाकल्प' : नए वर्ष में 'नए स्वरूप' के साथ लौटेगा 'पत्रकारिता का तीर्थ' !
उत्तर प्रदेश

बांदा प्रेस क्लब का ‘महाकायाकल्प’: नए वर्ष में ‘नए स्वरूप’ के साथ लौटेगा ‘पत्रकारिता का तीर्थ’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। पत्रकारिता की पवित्र ज़मीन पर खड़ा स्वर्गीय सुरेश चंद गुप्ता मेमोरियल प्रेस क्लब अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ चुका है।

बांदा प्रेस क्लब का 'महाकायाकल्प' : नए वर्ष में 'नए स्वरूप' के साथ लौटेगा 'पत्रकारिता का तीर्थ' !

वर्षों से बांदा की पत्रकारिता का आधार और असंख्य कलमकारों की पहचान बने इस प्रेस क्लब को आधुनिक रूप देने का महाअभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। लक्ष्य साफ है नए वर्ष में नया कलेवर, नई तकनीक, नई व्यवस्था और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का और भी प्रभावशाली निर्वहन।

बांदा। वन विभाग की "अपरम्पार लीला" है। "पौध रोपण में करोड़ों डकार पेट पर हाथ फेरने की सी स्थिति है। ‘मर्ज बढ़ता गया ज्यों-ज्यों दवा" की’। बुंदेलखंड का पर्यावरण बचाने और इसे हराभरा बनाने में केंद्र व प्रदेश सरकारों ने पैसा पानी की तरह बहाया। पिछले दो दशकों में बुंदेलखंड को हरा-भरा बनाने के लिए करीब एक हजार करोड़ से भी ज्यादा का भारी-भरकम बजट पौधरोपण में ठिकाने लगा दिया गया।

क्लब की मर्यादा, गरिमा और पेशेवर संस्कृति को नए आयाम देने के लिए अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, उपाध्यक्ष रसीद सिद्धिकी, महामंत्री विनोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, और व्यवस्था अधिकारी दिलीप गुप्ता ‘दिन-रात’ जुटे हुए हैं। इन सभी की सामूहिक निगरानी में क्लब की दीवारों से लेकर उसके तकनीकी ढांचे तक, हर स्तर पर आधुनिकीकरण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

बांदा प्रेस क्लब का 'महाकायाकल्प' : नए वर्ष में 'नए स्वरूप' के साथ लौटेगा 'पत्रकारिता का तीर्थ' !

सूत्र बताते हैं कि क्लब को जिस स्तर पर संवारने की योजना है, उसके बाद यह प्रेस क्लब बांदा ही नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड में पत्रकारों के लिए एक मॉडल संस्था बन सकता है। परियोजना में हाई-टेक मीडिया रूम, डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस व्यवस्था, आधुनिक फर्निशिंग, त्वरित सूचना प्रसारण तकनीक, क्लबहाउस को सौंदर्यात्मक रूप से नया स्वरूप और पत्रकार कल्याण से जुड़ी सुविधाओं में वृद्धि शामिल है।

बांदा प्रेस क्लब का 'महाकायाकल्प' : नए वर्ष में 'नए स्वरूप' के साथ लौटेगा 'पत्रकारिता का तीर्थ' !

इस परिवर्तन यात्रा में समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता अशरफ उल्ला रम्पा का भी महत्वपूर्ण श्रमदान और सहयोग मिल रहा है। वे क्लब की मरम्मत, सौंदर्यीकरण और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बांदा प्रेस क्लब का 'महाकायाकल्प' : नए वर्ष में 'नए स्वरूप' के साथ लौटेगा 'पत्रकारिता का तीर्थ' !

माना जा रहा है कि प्रेस क्लब का यह नूतनीकरण न सिर्फ मौजूदा पत्रकारों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि नई पीढ़ी के युवा पत्रकारों को भी एक प्रेरक और आधुनिक माहौल प्रदान करेगा। क्लब के रूपांतरण के पीछे एक गहरी भावना भी जुड़ी है यह पहल उस महान पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद गुप्ता की स्मृति को और भी भव्य रूप से जीवित रखेगी, जिनकी “पत्रकारिता की आग आज भी बांदा की कई पीढ़ियों के खून” में बहती है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुनील पटेल निकला ‘भ्रष्टाचार’ का ‘सरगना’: 6.21 करोड़ की लूट में दोषी करार, पावर होंगे सीज ?

बांदा : पत्नी के वापस न आने पर पति ने खुद और बच्चे को पिलाया जहरीली कीटनाशक दवा, हालत गंभीर …

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बनें व्यापारियों की ‘ढाल’: 6.33 लाख़ की चोरी का खुलासा न होने पर डीएम एवं एसपी से जताया एतराज !

City News Uttar Pradesh Desk

वोट पर ‘डाका’ या ‘लापरवाही? मतदाता सूची से ‘दर्जनों नाम’ गायब, डीएम दरबार पहुंची जनता

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश की विश्वनाथ नगरी में गूंज रही पुकार : अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर का महिला सुरक्षा पर फोकस: 21 महिला पुलिस कर्मी सम्मानित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़