City News Uttar Pradesh
सुनील पटेल निकला 'भ्रष्टाचार' का 'सरगना': 6.21 करोड़ की लूट में दोषी करार, पावर होंगे सीज ?
उत्तर प्रदेश

सुनील पटेल निकला ‘भ्रष्टाचार’ का ‘सरगना’: 6.21 करोड़ की लूट में दोषी करार, पावर होंगे सीज ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला “पंचायत में हुआ 6.21 करोड़ का खनिज शुल्क महा घोटाला” अब खुलकर सामने आ चुका है। “जांच में खुद जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल दोषी” पाए गए हैं ! अब उनके खिलाफ शासन स्तर से कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। कुर्सी पर बैठकर “जनता के हक पर डाका डालने वाले इस खेल में सत्ता, सिस्टम और साजिश का त्रिकोण” साफ दिख रहा है। “जैसे ही मंडलायुक्त ने पुष्टि की, जिला पंचायत में राजनीति सुलग” उठी। सुनील पटेल का नाम सामने आते ही जिला पंचायत के गलियारों में अफरा-तफरी मच गई। खनिज परिवहन शुल्क के नाम पर हुआ ये गबन सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, जनता के पैसों की खुली लूट है। 2022-23 में 2.7 करोड़ के टेंडर में 6.21 करोड़ की हेराफेरी, जांच में साफ हुआ कि पूरा खेल जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की छत्रछाया में चला।

सुनील पटेल निकला 'भ्रष्टाचार' का 'सरगना': 6.21 करोड़ की लूट में दोषी करार, पावर होंगे सीज ?

अब कयास है ‘क्या ये कुर्सी भ्रष्टाचार के बोझ से ढह जाएगी’ ? मंडलायुक्त अजीत कुमार के आदेश पर डीएम महोबा गजल भारद्वाज ने जांच की। जांच रिपोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील पटेल को इस वित्तीय घोटाले के लिए उत्तरदायी ठहराया” गया ! साथ ही तीन अन्य अधिकारी सत्येंद्र सिंह (अपर मुख्य अधिकारी) पंचानन वर्मा (वित्तीय परामर्शदाता) और कमल प्रताप (कार्य अधिकारी) भी दोषी पाए गए। इनमें से दो अफसरों का तबादला, एक का निलंबन, और “अब नंबर है पटेल की कुर्सी पर गाज” गिरने का। आपको बता दे कि, 2021-22 में ट्रकों से खनिज वसूली के लिए 8.21 करोड़ का टेंडर हुआ। शुल्क 200 रुपये की जगह 400 रुपये वसूला गया। अगले वर्ष यानी 2022-23 में टेंडर केवल 2.7 करोड़ में, बाकी 6.21 करोड़ का हिसाब नदारद ! यानी “योजनाबद्ध तरीके से टेंडर दरें कम कर, मोटी रकम का गबन” किया गया।

खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम लूट: रोजाना हो रहा करोड़ों में वारा न्यारा !

जिला पंचायत सदस्यों सुजाता राजपूत, नीरज प्रजापति और अरुण पटेल ने घोटाले की शिकायत की थी। उसी के बाद यह भ्रष्टाचार का घड़ा फूटा। जांच शुरू हुई, अफसर भागे, रिपोर्ट आई और सच सामने आ गया ‘गबन के मुख्य सूत्रधार सुनील पटेल’ हैं। पंचायत एक्ट के मुताबिक डीएम स्तर की रिपोर्ट के आधार पर शासन कार्रवाई करेगा। सूत्रों की मानें तो पटेल के न सिर्फ “वित्तीय अधिकार सीज होंगे,बल्कि पदमुक्ति की प्रक्रिया” भी शुरू हो सकती है। “जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सुनील पटेल की गिरती साख, डगमगाती कुर्सी,घोटाले का भंडाफोड़ जिला पंचायत राजनीति में सुनामी” ला चुका है ! क्योंकि यह सिर्फ घोटाले की खबर नहीं, जनता के विश्वास से किया गया छल है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में उपचुनाव का बजा बिगुल: कांग्रेस- सपा ने नियुक्त किए प्रभारी, दस सीटों पर होना सियासी रण

City News Uttar Pradesh

पति को बचाने के लिए 30 फीट गहरे कुएं में उतर गई पत्नी: कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को निकला गया बाहर

City News Uttar Pradesh

Banda- भाकपा नेता का नाती लापता, अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा…

City News Uttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री केशव का बांदा में ऐतिहासिक स्वागत : गणेश महोत्सव में किया शिरकत

City News Uttar Pradesh

स्मार्टफोन पाकर छात्रों के खिल उठे चेहरे: कवि सम्मेलन नें भरा रोमांच

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा फूलपुर में जनसंपर्क एवं सभा : भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़