City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: संभावित 'बाढ़' से निपटने के लिए योगी सरकार 'सतर्क और प्रतिबद्ध'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: संभावित ‘बाढ़’ से निपटने के लिए योगी सरकार ‘सतर्क और प्रतिबद्ध’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड समेत उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रिय दस्तक के साथ ही बाढ़ का संकट भी सर उठाने लगा है। ऐसे में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य के 24 जिलों को बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील घोषित किया गया है, जिनमें से 17 जिले अति संवेदनशील हैं। चित्रकूट मंडल के बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट इन जिलों में भी खतरे की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यह बातें खास मुलाकात में सवालों के जवाब में बताई। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। समन्वय और त्वरित कार्रवाई ही हमारा लक्ष्य है।

मंत्री रामकेश बोले: संभावित 'बाढ़' से निपटने के लिए योगी सरकार 'सतर्क और प्रतिबद्ध'

मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि पिछले सात वर्षों में योगी सरकार ने जो योजनाबद्ध प्रयास किए, उनका परिणाम है कि अब बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या में स्पष्ट कमी आई है। आज बेहतर तकनीक, मजबूत बाढ़ नियंत्रण तंत्र और तेज़ राहत प्रणाली की वजह से हालात काबू में हैं। केन, यमुना और बागै नदी का जलस्तर हर साल बांदा और आसपास के इलाकों में संकट पैदा करता है। बाढ़ की स्थिति में गाँवों का संपर्क टूट जाता है। जन-धन की क्षति रोकने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बांदा और बुंदेलखंड एक बार फिर बाढ़ की जद में हैं, लेकिन इस बार सरकार पहले से चौकस है। मंत्री रामकेश निषाद की स्पष्ट नीति और निर्देशों के बाद अब प्रशासन की ज़िम्मेदारी है कि तैयारी ज़मीनी स्तर पर दिखे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना लहर का असर, मस्जिदों में तरावीह नहीं, घरों में इफ्तार …

पीडब्लूडी की कार्ययोजना: हर विधायक की सिफारिश पर बनेंगी 20-25 करोड़ की सड़कें

City News Uttar Pradesh

बांदा के लिए ‘वरदान’ बनी योजना: ‘जन्म’ से मिलेगी पेंशन, ‘वंचितों’ की खुलेगी ‘किस्मत’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल …

भाभी का ‘देवर’ ही निकला ‘गुनहगार’: 9 लाख के ‘उड़ाए’ गहने, पर्दाफ़ाश से ‘रिश्ते’ हुए ‘शर्मसार’ !

Banda : कांग्रेस छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष का स्वागत, गूंजे जिंदा बाद के नारे…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़