25.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना लहर का असर, मस्जिदों में तरावीह नहीं, घरों में इफ्तार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना लहर के चलते मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ ननदारद है। सामूहिक इफ्तार भी नजर नहीं आए। रोजदारों ने ज्यादातर समय अपने घरों के अंदर बिताया। अपने परिवार के साथ घर में ही नमाजें अदा कीं। तिलावत की। बुधवार को रमजान के पहले रोजे का यही दृश्य दिखा। नाइट कर्फ्यू और धर्मस्थलों में एक समय में पांच लोगों की एंट्री की पाबंदी ने रमजान माह की परंपरागत हलचल पर रोक लगा रखी है।


मंगलवार को शाम चांद नजर आने के बाद किसी भी मस्जिद में तरावीह के लिए पहले की तरह नमाजियों का मजमा दिखाई नहीं दिया। शहर की मुख्य जामा मस्जिद के गेट पर डीएम द्वारा जारी आदेश/गाइड लाइन की नोटिस चस्पा कर दी गई। शाम को मगरिब की नमाज में मस्जिदों में एलान कर दिया गया कि तरावीह घरों पर ही पढ़ें। यही हुआ भी। उधर, बुधवार को तड़के सहरी के बाद पहला रोजा रखा गया। 42 डिग्री तापमान के बीच रोजदारों ने 14 घंटे से ज्यादा तक खाना-पीना पूरी तरह छोड़े रखा। शाम को सूरज ढलते ही इफ्तार घरों में ही किए गए। अधिकांश मस्जिदों में मात्र पांच लोग ही नमाज करते देखे गए। जामा मस्जिद में हर वर्ष होने वाला सामूहिक इफ्तार भी नहीं हुआ। मुतवल्ली डा.शेख सादी जमां ने बताया कि शासन की गाइडलाइन में सामूहिक खानपान पर भी रोक है।


मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना अब्दुल जब्बार हशमती और जामा मस्जिद इमाम हाफिज एतबार अली ने मुस्लिम समाज से कहा है कि कोरोना बीमारी के मद्देनजर तरावीह और नमाज वगैरह इबादतें घर पर ही करें। गाइडलाइन पर पूरी तरह अमल करके खुद को और दूसरों को महफूज रखें। हरेक नमाज में मुल्क से कोरोना से निजात की दुआ करें। धर्मगुरुओं ने कहा कि प्रशासन की गाइड लाइन आम आदमी के हक में है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निरीक्षण : विकास भवन पहुंचे डीएम अनुराग, कब्जे में लिए महत्वपूर्ण अभिलेख

City News Uttar Pradesh

बिजली विजलेंस टीम नें पकड़ी चोरी : मच गया हड़कंप, नहीं मानी गई सिफारिशें

City News Uttar Pradesh

कार्यकर्ता ही संगठन का आधार : इंजीनियर प्रणव …

अटल की योजना बनी ‘चिता’ परियोजना: ‘न्याय दो या मार दो’ आंदोलन शुरू !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : मौरंग खदान के पास सो रहे किशोर पर चढ़ा डंपर, हुई मौत, भाई ने गैर इरादतन हत्या का दर्ज कराया मुकदमा …

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग आत्म निर्भर भारत की पहचान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़