City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सम्मान करने से विकसित होती है प्रतिस्पर्धा की भावना – अपर निदेशक …

– परिवार नियोजन में बेहतर काम करने वालों को मिला सम्मान
– मंडल स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करने से एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस तरह की प्रतिस्पर्धा से स्वास्थ्य क्षेत्र में समुदाय को काफी फायदा मिलता है। परिवार नियोजन ही नहीं बल्कि जो भी स्वास्थ्य कार्यक्रम जिले में चलाए जा रहे है,ं उनकी सफलता में आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। यह बातें परिवार नियोजन में बेहतर कार्य करने वाले मंडल सम्मान समारोह में अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.आरबी गौतम ने कहीं।


शहर के निम्नीपार स्थित रायल पैलेस सभागार में मंडल स्तरीय सम्मान समारोह में अपर निदेशक ने कहा कि मंडल स्तर परिवार नियोजन कार्यक्रम की उपलब्धियों की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत हमीरपुर के जिला महिला अस्पताल को पहला स्थान मिलने पर खुशी जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनडी शर्मा ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में साधनों के उपयोग को बढ़ाने की जरूरत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए ही पुरस्कार निर्धारित किये गए हैं। पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, प्रसव उपरांत महिला नसबंदी एवं कॉपर टी के उपयोग बढ़ाने में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर एनएचएम परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार, मंडलीय परिवार नियोजन एवं लाजिस्टिक मैनेजर अमृता राज, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ सुरेश पांडेय, अशफाक हुसैन, हेमंत कुमार सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

– इनको मिला सम्मान
बांदा। वर्ष 2019-20 में मंडल स्तर पर सबसे ज्यादा 2200 महिला नसबंदी में डा.रफीक अंसारी, 24 पुरुष नसबंदी में डा.एसके वर्मा (महोबा), नसबंदी के लिए महिला-पुरुष को प्रेरित करने में एएनएम शशि किरन शुल्का (कमासिन), आशा सावित्री देवी (बबेरू) को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मंडल में द्वितीय व तृतीय स्थान पर भी डाक्टर्स व स्टाफ सम्मानित हुए। इसी तरह जनसंख्या पखवाड़े में सबसे ज्यादा महिला नसबंदी कराने में डा. एसके वर्मा (महोबा), पुरुष नसबंदी में डा.अनिल सचान (मौदहा, हमीरपुर), बीएचडब्ल्यू सरोज साहू (कबरई, महोबा), आशा संतोष रानी (सरीला हमीरपुर), पीपीआईयूसीडी में स्टाफ नर्स उमाकांती (जैतपुर) को भी सम्मान मिला।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का अनोखा अंदाज: भजनों और दंगल से ग्रामीणों का दिल जीता

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट की युवती पर युवक का मतातंरण कराने का आरोप, आरोपितों को गुरुग्राम से पकड़कर बांदा लाई पुलिस

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दिया प्रशिक्षण : बोले भाजपा का आधार मूल्य एवं विचार

City News Uttar Pradesh

कार-बाइक में आग लगने का बढ़ा खतरा: ऑटो एक्सपर्ट ने वाहन मालिकों को किया आगाह

City News Uttar Pradesh

मायावती ने बोला हमला : बसपा कहने में नहीं करने में रखती हैं विश्वास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़