City News Uttar Pradesh
ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का अनोखा अंदाज: भजनों और दंगल से ग्रामीणों का दिल जीता
उत्तर प्रदेश

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का अनोखा अंदाज: भजनों और दंगल से ग्रामीणों का दिल जीता

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। मानिकपुर ब्लॉक के प्रमुख अरविंद मिश्रा ने नादी गांव के बजरंग बली मंदिर में संगीतमय कीर्तन का स्वयं गायन कर श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके द्वारा स्वयं हारमोनियम बजाया गया। भजनों की उनकी प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया और लोगों ने “भक्ति के इस सागर में मानसिक डुबकी” लगाई।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का अनोखा अंदाज: भजनों और दंगल से ग्रामीणों का दिल जीता

आपको बता दें की अरविंद मिश्रा न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि उनकी धार्मिक प्रवृत्ति और समाजसेवा के प्रति निष्ठा के कारण जिले में उनकी विशिष्ट पहचान है। उनका मानना है कि “भक्ति और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और आपसी सौहार्द” को बढ़ावा दिया जा सकता है।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का अनोखा अंदाज: भजनों और दंगल से ग्रामीणों का दिल जीता

संगीत कार्यक्रम के बाद ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने नादी गांव में आयोजित दंगल में भी भाग लिया, जहां उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और प्रतिभाशाली पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेलों से न केवल संस्कृति का विकास होता है, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और साहस भी बढ़ता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और मिश्रा के इस पहल की सराहना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण समाज में न केवल भक्ति भावना का विकास होता है, बल्कि नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का भी अवसर मिलता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना का कहर : यूपी में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 38,055 नए केस, 223 लोगों की मौत …

बालू माफियाओं का अब जंगल में अवैध खनन का “मंगल” : “हुजूर साहब” की मेहरबानी !

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: स्वच्छ रहेगा बांदा, तभी स्वस्थ होगा, चलाया अभियान

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर अवैध खनन का बना “सिरमौर्य” प्रशासन और शासन से बेखौफ !

City News Uttar Pradesh

भइया दूज पर उमड़ा भाई बहन का अटूट प्रेम : दीर्घायु की हुई कामना

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का “बंटेंगे तो कटेंगे” का नारा बना जीत की कुंजी: उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़