City News Uttar Pradesh
भाजपा का स्थापना दिवस : मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश ने किया ध्वजारोहण
उत्तर प्रदेश

भाजपा का स्थापना दिवस : मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश ने किया ध्वजारोहण

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को बांदा में विशेष उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने-अपने आवासों पर भाजपा पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया एंव कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

भाजपा का स्थापना दिवस : मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश ने किया ध्वजारोहण

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों और मोहल्लों को भगवा ध्वजों, फूल-मालाओं और प्रेरक पोस्टरों से सजाया। माहौल पूरी तरह पार्टी के सेवा, संगठन और समर्पण के मूल मंत्र से ओत-प्रोत दिखाई दिया। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

भाजपा का स्थापना दिवस : मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश ने किया ध्वजारोहण

वहीं, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। भाजपा का स्थापना दिवस केवल नगर क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा। ग्रामीण अंचलों में भी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने गांवों में झंडारोहण कर पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों को साझा किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हिंदू एकता महाकुंभ में आरएसएस प्रमुख ने दिलाई शपथ, बोले-‘घर वापसी’ कराने के लिए सभी जुट जाएं

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें संभावित बाढ़ तैयारी एवं बचाव की किया समीक्षा : दिये कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

बारिश ने ‘बदला’ मौसम का मिजाज: ठंड से ‘जनजीवन’ प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh

भाजपा बिसंडा मंडल की बैठक: विधायक नें समझाया जीत की रणनीति …

बांदा के मोहल्लों में खुले हैं प्राइवेट जल संस्थान: आरओ के नाम पर बिक रहा दूषित पानी

City News Uttar Pradesh

बांदा : साइबर अपराधियों को पुलिस टीम ने दबोचा, नेट बैकिंग के जरिए की गई थी लाखों की हेराफेरी …

ब्रेकिंग न्यूज़