City News Uttar Pradesh
गुड़िया की दर्दनाक हत्या: आश्चर्य यह पास के कमरे में सोया ससुर मामले से अनजान
उत्तर प्रदेश

गुड़िया की दर्दनाक हत्या: आश्चर्य यह पास के कमरे में सोया ससुर मामले से अनजान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला की घर के अंदर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई, उसका शव घर के पीछे पशु बाड़े में घास-फूस के ढेर में छिपाकर निकल गये। किसी को भी भनक नहीं लगी। रविवार को सुबह जब पुत्र रोया तो ससुर ने देखा लेकिन वह दिखाई नहीं दी। तलाश की तो उसका शव मिला। ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गुड़िया की दर्दनाक हत्या: आश्चर्य यह पास के कमरे में सोया ससुर मामले से अनजान

कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी गुड़िया उर्फ आशा कुशवाहा (32) का शव रविवार को सुबह घर के पीछे पशुबाड़े में यूकेलिप्टिस के पेड़ों के नीचे घास-फूस से ढका मिला। महिला के शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे। सिर व चेहरे का एक हिस्सा पूरी तरह से कुचला था। ससुर श्रीपाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात खाना खाकर आशा अपने कमरे में दो बेटियों शालिनी (10), शिवानी व एक बेटे अभिषेक (3) संग कमरे में सोने चली गई थी। वह बगल में बनी टिन सेट के नीचे सोया था। सुबह करीब सात बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि नाती अभिषेक रो रहा है। उसने बताया कि घर पर मम्मी नहीं हैं।

गुड़िया की दर्दनाक हत्या: आश्चर्य यह पास के कमरे में सोया ससुर मामले से अनजान

खोजबीन की गई तो घर से कुछ कदम दूर यूकेलिप्टस के कई पेड़ लगे हैं, उन पेड़ों की आड़ पर घास-फूस इकट्ठा देख ग्रामीणों ने हटाया तो आशा का शव पड़ा मिला। ससुर श्रीपाल ने पुलिस को सूचना दी। कस्बा इंचार्ज अनिल सिंह व क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर आरके सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

गुड़िया की दर्दनाक हत्या: आश्चर्य यह पास के कमरे में सोया ससुर मामले से अनजान

मौके पर एएसपी शिवराज सिंह ने कई पड़ोसियों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की घर के अंदर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर देने के बाद शव को पशु बाड़ा में छिपा दिया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र नें की व्यूह रचना : पुलिस भर्ती परीक्षा में न हो सके कोई घपला

पुलिस बल के ठहने की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त: एसपी अभिनंदन

बिजली संकट चरम पर : जनता बेहाल, प्रशासन लाचार, उमस भरी गर्मी में इंसाफ की तलाश

City News Uttar Pradesh

फैसला: कोयला व्यवसायी के भाई को धमकाने के मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दी साढ़े पांच साल की सजा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें लगाई जन चौपाल : समस्याओं के निराकरण का दिया विश्वास

City News Uttar Pradesh

डीआईजी राजेश द्वारा पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़