- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिया हैं कीबांदा-सिंहपुर बिसंडा मार्गके दिन जल्दी ही बहुरेगे। दिसंबर से जनवरी तक यह मार्ग मजबूत और दर्पण की तरह चमकेगा। विधायक दिवेदी नें यह आश्वासन बिसंडा में आयोजित रामलीला के मंच से उदबोधन में दिया।

विधायक नें कहा की इस मार्ग के निर्माण के लिये धन आवंटित हैं। बरसात के मौसम में कार्य रुका रहा। अब निर्माण कार्य तेजी से होगा। आशा है की दिसंबर से जनवरी तक यह बहुप्रतीक्षित मार्ग मानक के अनुरूप पूरा हो जाऐगा।

सदर विधायक नें कहा की भाजपा सरकार जनता के आशाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। मार्गो के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार की सारी जन कल्याण कारी योजना से पात्र व्यकि लाभान्वित हो रहे हैं और जो शेष हैं वह भी लाभान्वित होंगे। उन्होने विपक्षी सकारो के कार्यकाल पर भी निशाना साधा। कहा की जो भी कार्य हुये उनमे भ्रष्टाचार चरम पर रहा।

विधायक प्रकाश नें कहा की की मै जो वादा करता हूँ, उसे निभाता हूँ। जनता को विश्वास दिलाया की की वादे पूरे अवश्य होंगे। टूटेगे नहीं। धैर्य रखें। मोदी और योगी सरकार की नीतियों की प्रशंसा की कड़ी में कहा की सभी धर्मिक स्थलों को सड़क मार्गो से जोड़ने का कार्य प्रमुखता से चल रहा हैं जिसमे अयोध्या से सीधे चित्रकूट धाम भी शामिल है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
