29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित का मेगा प्लान शुरू: 28 लाख से बदलेगी शहर की तस्वीर
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित का ‘मेगा प्लान’ शुरू : 28 लाख से बदलेगी ‘शहर की तस्वीर’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवरात्र महोत्सव से पहले शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त और चमचमाता बनाने का संकल्प नगर पालिका ने लिया है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया है कि 20–21 सितंबर तक सड़क मरम्मत और डामरीकरण का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए अवर अभियंता और ठेकेदार को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने जानकारी दी कि इस अभियान पर कुल 28 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें से 18 लाख रुपये डामरीकरण और 10 लाख रुपये पैचवर्क पर खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि पुराने ओवरब्रिज से नये ओवरब्रिज तक सड़क का डामरीकरण, पद्माकर चौराहा से छावनी होते हुए जामा मस्जिद तक सड़क दुरुस्ती, बलखंडी नाका पुलिस चौकी से झंडा चौराहा होते हुए शरद तिराहे तक डामरीकरण और अवस्थी चौराहा से खुटला होते हुए निम्नी पुल तक सड़क सुधार का कार्य तेजी से किया जाएगा।

प्रतिनिधि अंकित का मेगा प्लान शुरू: 28 लाख से बदलेगी शहर की तस्वीर

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने कहा कि “मां दुर्गा के आगमन से पहले शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त और सुगम बनाना हमारी प्राथमिकता है। त्योहार पर शहरवासियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।” सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि उन दुर्गा पंडाल स्थलों को भी दुरुस्त किया जा रहा है जहाँ पर नवरात्रि में देवी प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। जर्जर हो चुके चबूतरों की मरम्मत कराई जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। पालिका प्रतिनिधि ने साफ कहा कि तय समय में काम पूरा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी। काम की गुणवत्ता पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि त्योहार के बाद भी सड़कें लंबे समय तक दुरुस्त बनी रहें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की बरसी कृपा: अधूरी मसौनी पंप कैनाल का जगेगा भाग्य

City News Uttar Pradesh

दसवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, 50 रुपये लेने पर मां ने था डांटा

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक : ब्लाक स्तरीय चुनाव की घोषित हुई तिथियां

City News Uttar Pradesh

कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य

City News Uttar Pradesh

बांदा हो जायेगा गरीबी से मुक्त: हर गांव से चुनें जायेंगे 25 परिवार

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें मतदान व्यवस्था की किया समीक्षा : दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़