31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बारूद विस्फोट से दर्दनाक हादसा: तीन बच्चे झुलसे, लड़ रहे जिंदगी की जंग
उत्तर प्रदेश

बारूद विस्फोट से दर्दनाक हादसा: तीन बच्चे झुलसे,लड़ रहे जिंदगी की जंग

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय बारूद में विस्फोट होने से तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। अचानक हुए इस धमाके से कोर्रम गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बारूद विस्फोट से दर्दनाक हादसा: तीन बच्चे झुलसे, लड़ रहे जिंदगी की जंग

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव में तीन बच्चे एक पुराने मकान के पीछे खेल रहे थे।वहां पहले आतिशबाजी का काम होता था। यह मकान अब खंडहर है। खेलते-खेलते बच्चों को वहां बारूद से भरा एक थैला मिला। बच्चों ने जिज्ञासावश उसमें आग लगा दी, जिससे तेज धमाका हो गया। विस्फोट के कारण तीनों बच्चे झुलस गए। चीख-पुकार मच गई।

बारूद विस्फोट से दर्दनाक हादसा: तीन बच्चे झुलसे, लड़ रहे जिंदगी की जंग

गंभीर रूप से झुलसे दो बच्चों को ग्रामीणों ने तुरंत बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरे बच्चे को मामूली चोट आई थी, जिसका गांव में ही उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू कर दी। बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि गांव में अवैध रूप से बारूद या पटाखा बनाने का कारोबार हो रहा है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिल्कीपुर उपचुनाव: परंपरागत मतों के इर्द-गिर्द सिमटी सपा, नहीं जीत सकी मतदाताओं का विश्वास

City News Uttar Pradesh

अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ के जन्मदिन पर भाजपा और अधिवक्ता संघ ने दी शुभकामनाएं: उनके कार्यों की हुई सराहना

City News Uttar Pradesh

नजर बाग में चोरी का ‘तांडव’ : विधायक प्रकाश का पुलिस को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले : भाजपा सरकार मे पिछड़ों का हुआ सार्थक विकास

City News Uttar Pradesh

दुखद खबर : बीटीसी परीक्षा पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान

City News Uttar Pradesh

नन्हे वैज्ञानिकों की बड़ी उड़ान: राष्ट्रीय आविष्कार क्विज में ‘ज्ञान’ का कमाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़