- विनोद मिश्रा
बांदा। बरियारपुर बांध उफना कर जल पल्लव करने लगा है। बांध के इस जलवीर नें अपना दामन केन के लिये खोल दिया है। बांध के ग्यारह फाटक केन की जलधारा बढ़ाने के लिये हर -हर गंगे कर रहे है।

बरियारपुर की दरिया दिली यह है की क्रस्टवाल से 7150 क्यूसेक पानी केन नदी में डिस्चार्ज हो रहा है। इसे देखते हुए यूपी सिंचाई विभाग ने मुख्य केन नहर चालू कर दी है। अतर्रा और बांदा ब्रांचों में भी पानी छोड़ा जा रहा है।

करीब 113 साल पुराने बरियारपुर में निगरानी के लिए सिंचाई विभाग की टीम तैनात कर एलर्ट कर दी गई है। यह टीम विभाग को हर घंटे बाढ़ की स्थिति की जानकारी से अवगत करा रही है। बांध को नियंत्रित करने के लिए मुख्य केन नहर में 2300 क्यूसेक, अतर्रा ब्रांच में 1350 क्यूसेक और बांदा ब्रांच में 433 क्यूसेक पानी छोड़ा दिया गया है।

बरियारपुर बांध का पानी क्रस्टवाल से ऊपर बह रहा है। इससे केन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। फिलहाल केन अभी खतरे के निशान से नीचे है। उधर पैलानी तहसील के खपटिकला, पैलानी डेरा औऱ कुछ अन्य मजरे पानी से घिर गये है। नांव की व्यवस्थायें की गई है एवं राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर स्थिति पर निगाह है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्यामजी चौबे ने बताया कि बारिश के कारण बांध उफना रहा है। लगातार निगरानी की जा रही है।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
