28.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: “नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”, जयघोष से गूंजा बांदा शहर, बच्चों में दिखा खास उत्साह, बनें भगवान श्रीकृष्ण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। कान्हा के जन्म पर अति उत्साह देखा गया। देर रात तक आयोजनों की धूम रही। रात 12 बजते ही भक्तों ने उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। विधिवत पूजा-अर्चना हुई और व्रत का पारण किया गया।

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"
Banda resonated on Janmashtami: “Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki at Nand’s house”

बच्चों में खासा उत्साह था। पुलिस लाइन में भी भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। आधी रात घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गईं। घंटे-घड़ियाल और शंख के साथ नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की और राधे-कृष्ण के जयकारे गूंज उठे। बधाई गीत गाए गए। शहर के प्रमुख अयोध्यावासी मंदिर, कैलाशपुरी और लक्ष्मी-नारायण मंदिर (छोटी बाजार), बांबेश्वर पर्वत में स्थित राधा-कृष्ण, महेश्वरी देवी, संकट मोचन आदि मंदिरों में भक्तों ने उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया।

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"
Banda resonated on Janmashtami: “Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki at Nand’s house”

मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। रंग-बिरंगी बिजली के झालरों से मंदिर जगमगाते रहे। राधे-कृष्ण की झांकियां सजाई गईं। घरों में भी कान्हा के वेशभूषा में बच्चों को सजाया गया। पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुए। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी व कर्मी देर रात तक मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं national

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम व एसपी द्वारा कालिंजर दुर्ग का निरीक्षण: मेले की व्यवस्थाओं पर ‘कड़ी निगरानी’

City News Uttar Pradesh

69 साल पुराने ‘पुल’ की विदाई: 14.73 करोड़ से अब बनेगा ‘नया’ सेतु, बदल जाएगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

धोखाधड़ी मामले में चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, गलत तरीके से शस्त्र छुड़ाने का है प्रकरण

City News Uttar Pradesh

पिता की इच्छा थी कि मैं डाक्टर बनूं : डा. टीआर सरसैया

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा के सख्त निर्देश : अधिकारी रोजाना दो घंटे सुनें जन समस्यायें

City News Uttar Pradesh

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी जेल में बीमार : बेटों नें मुलाकात कर जाना हाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़