30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उज्ज्वला योजना : सदर विधायक ने बांटे रसोई गैस सिलेंडर, बताया फायदा
उत्तर प्रदेश

उज्ज्वला योजना : सदर विधायक ने बांटे रसोई गैस सिलेंडर, बताया फायदा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उज्ज्वला योजना (2 )के तहत रसोई गैस सिलेंडरो का वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें लाभार्थी पात्रों को रसोई गैस वितरक एजेंसियों द्वारा सिलेंडर वितरण की व्यवस्था की गई।

उज्ज्वला योजना : सदर विधायक ने बांटे रसोई गैस सिलेंडर, बताया फायदा
इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल खास मेहमान के रूप में उपस्थित थे। जिलाधिकारी आनंद सिंह के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। मेडिकल कालेज सभागार में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के पृष्ठभूमि की चर्चा की ।

उज्ज्वला योजना : सदर विधायक ने बांटे रसोई गैस सिलेंडर, बताया फायदा
सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने योजना के बारे में अपने संबोधन के दौरान विस्तृति जानकारी दी। बताया कीयोजना में गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर कनेक्शन प्रदान किया जाता है. पीएम मोदी ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी।इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को धुएं वाले वातावरण से निकालकर सुरक्षित और साफ-सुथरे माहौल में खाना पकाने की सुविधा मुहिया कराना है।धुएं से होने वाले नुकसान पर ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर कनेक्शन देने की योजना की शुरूवात हुई।


योजना के अनुसार, लाभार्थियों को 14.2 किलो का एलजीपी सिलेंडर दिया जाता है. इसकी लागत करीब 3200 रुपये होती है. इस पर 1600 रुपये सब्सिडी मिलती है जबकि 1600 रुपये एडवांस के रूप मिलते है।

उज्ज्वला योजना : सदर विधायक ने बांटे रसोई गैस सिलेंडर, बताया फायदा
विधायक नें कहा की सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत साल 2019 तक 5 करोड़ गरीब महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इस लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही साल 2018 में हासिल कर दिया गया। अब उज्ज्वला टू योजना शुरू की गई है।


विधायक नें कहा की इस योजना कार्यन्वित होने के बाद से गैस सिलेंडर की उपयोगिता बढ़ी है। महिलाओं को धुएं वाले माहौल से आजादी मिली है।स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें खत्म हो गई।जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें भी इसकी उपयोगिता बताई। कहा की वायु प्रदूषण और पेड़ो की कटाई को कम करने में मदद मिली है। अन्यथा महिलाएं खाना पकाने के लिए मिट्टी के चूल्हे का इस्तेमाल करती थी।इस दौरान सौ लाभार्थीयों को सिलेंडर वितरित हुये।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : भांजी की विदाई के बाद युवती ने खुद को फूंका, बचाने में पति भी झुलसा …

सीएम योगी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का किया गठन: नशे का काला कारोबार करने वालों के सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर, चलेगा बुलडोजर, संपत्ति भी होगी जब्त

City News Uttar Pradesh

Banda : विधेयक वापस न हुआ तो किया जाएगा संघर्ष, शिक्षकों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन …

विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से बांदा-कानपुर हाईवे की बदलेगी तकदीर और तस्वीर

City News Uttar Pradesh

बांदा में ज्वार के खेत में किशोरी को घसीटकर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस की सक्रियता से बची जान

City News Uttar Pradesh

दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़