30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में ग्रामीण खेल लीग: खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम, जीतने वालों को मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश

बांदा में ग्रामीण खेल लीग: खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम, जीतने वालों को मिला सम्मान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं ग्रामीण स्टेडियम दुरेंडी में आयोजित की गईं। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं के बीच आयोजित की गईं। इसमें बॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कबड्डी में बड़ोखर की टीम ने जीत हासिल की, जबकि बॉलीबॉल में गोयरा मुगली की टीम ने बाजी मारी।

बांदा में ग्रामीण खेल लीग: खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम, जीतने वालों को मिला सम्मान

100 मीटर दौड़ में अनीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गोला फेंक में अंजली ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रभर से लगभग 150 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हामिद जी, कमल किशोर जी, पप्पू जी और शैलेंद्र पाल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा डीएम की तेजी : जिले में रफ्तार पकड़नें लगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण !

City News Uttar Pradesh

देवेंद्र हत्याकांड: पुलिस के “ज्ञान चक्षु” चार दिन बाद भी अज्ञान के अंधकार में लगा रहे गोते !

City News Uttar Pradesh

जंगल के पास अधेड़ के मिले शव से सनसनी : गांव में पुलिस फोर्स तैनात

City News Uttar Pradesh

कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने किया वृक्षारोपण

City News Uttar Pradesh

पहाड़ों में अवैध खनन: सदर विधायक प्रकाश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नेत्र शिविर आयोजनों का रचा इतिहास: हो रही जयकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़