31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
देवेंद्र हत्या कांड: पुलिस के "ज्ञान चक्षु" चार दिन बाद भी अज्ञान के अंधकार में लगा रहे गोते !
उत्तर प्रदेश

देवेंद्र हत्याकांड: पुलिस के “ज्ञान चक्षु” चार दिन बाद भी अज्ञान के अंधकार में लगा रहे गोते !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान के नाती की हत्या के मामले में पुलिस जांच अभी अंधेरे में ही तीर चला रही है। पुलिस की माने तो कोई खास सुराग अभी हाथ नहीं लग रहा। जांच टीमों के “ज्ञान चक्षु” अभी अज्ञानता के भंवर जाल में हैं। हत्या की गुत्थी सुलझाने की बजाय उलझी हुई है। पुलिस प्रेम प्रसंग और जमीन की रंजिश को आधार मानकर जांच कर रही है। फिर भी चार दिन में भी अब तक कुछ स्पष्ट सुराग का नजरिया पुलिस के “ज्ञान चक्षु” को प्रकाश नहीं दे सका।

देवेंद्र हत्या कांड: पुलिस के "ज्ञान चक्षु" चार दिन बाद भी अज्ञान के अंधकार में लगा रहे गोते !
Devendra murder case: Police’s “Knowledge Chakshu” are still drowning in the darkness of ignorance even after four days!

हालांकि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर हत्या कांड के पर्दाफाश के लिये तीन टीमें गठित हैं। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। आपको घटना का परिदृश्य में लें चल रहे हैं। बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में पूर्व प्रधान जसवंत सिंह पटेल के नाती देवेंद्र पटेल उर्फ गोलू की हत्यारों ने शुक्रवार की रात गला काटकर हत्या कर दी थी। उसका शव पूर्व प्रधान के ही तालाब में फेंक दिया था।

देवेंद्र हत्या कांड: पुलिस के "ज्ञान चक्षु" चार दिन बाद भी अज्ञान के अंधकार में लगा रहे गोते !
Devendra murder case: Police’s “Knowledge Chakshu” are still drowning in the darkness of ignorance even after four days!

शनिवार को सुबह मृतक की मामी सरिता ने शव को पानी में उतराता देख हत्या की जानकारी परिजनों और पुलिस को थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई है।

देवेंद्र हत्या कांड: पुलिस के "ज्ञान चक्षु" चार दिन बाद भी अज्ञान के अंधकार में लगा रहे गोते !
Devendra murder case: Police’s “Knowledge Chakshu” are still drowning in the darkness of ignorance even after four days!

पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है, फिर भी आज तक “सुराग” उससे दूर छिटके हुये हैं। पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर उन दो लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनके साथ देवेंद्र ने शराब पी थी। थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग और जमीन की रंजिश को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मृतक की कॉल डिटेल से भी कुछ खास नहीं मिला है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब

City News Uttar Pradesh

राजन हत्याकांड: वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या, छह को आजीवन कारावास

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम अवैध खनन एंव परिवहन पर फिर गरजे, होगा जुर्माना।

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील: शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत हेतु गतिशील

City News Uttar Pradesh

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’ : छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

गजब कहानी : एससी प्रमाण पत्र से डीडीसी बनी क्षत्रिय महिला ! …

ब्रेकिंग न्यूज़