City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : ओवरलोडिंग को लेकर सपाइयों का अनशन दूसरे दिन भी जारी, खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी गई आंदोलन की चेतावनी …

– विनोद मिश्रा 

 

बांदा। ओवरलोडिंग पर रोक लगाए जाने और ध्वस्त सड़कों की मरम्मत के साथ ही ओवरलोड करने वाले खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सपाइयों ने अनशन शुरू कर दिया है। दूसरे दिन सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद अनशन स्थल पर पहुंचे और धरना दिया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रशासन ने अगर कार्रवाई नहीं की तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।


सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने धरना देते हुए कहा कि वे लगातार सड़क से लेकर संसद में ओवरलोडिंग से ध्वस्त सड़कों व अवैध खनन को लेकर अक्सर आवाज उठाते रहे। अवैध खनन व नदी की जलधारा रोककर अस्थाई पुल बनाकर एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। निषाद ने कहा कि अगर प्रशासन ने जनहित में शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तीव्र किया जाएगा।

सपा के वरिष्ठ नेता आत्माराम यादव ने भी क्रमिक अनशन समर्थन करते हुए ध्वस्त सड़कों की मरम्मत व रात भर शहर में ओवरलोड ट्रकों के आवागमन पर लगाने की बात रखी। पूर्व सीबीआई अधिकारी व सपा के वरिष्ठ नेता अनिल यादव भी क्रमिक अनशन में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि लगातार अनियंत्रित ओवरलोड ट्रकों के आवागमन होने के कारण दिन प्रतिदिन आम लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सपा के वरिष्ठ नेता ब्रजभूषण यादव ने कहा कि जनहित पर हो रहे इस आंदोलन में प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। ध्वस्त हो चुकी सड़कों की अतिशीघ्र मरम्मत कराई जानी चाहिए। दूसरे दिन राज्यसभा सांसद व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने सपा के वरिष्ठ नेता सुशील त्रिवेदी, अभिषेक शुक्ल, अंश, धीरज मिश्र, जगरूप यादव सभासद, अनूप मिश्र को मामला पहनाकर अनशन पर बैठाया। इनके अलावा अन्य सपाई मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘डबल बाढ़’ का कहर : ‘केन-यमुना’ के उफान ने डराया, 28 गांव का संपर्क टूटा

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला में सांस्कृति कार्यक्रम दर्शकों के दिलों में छोड़ रहे अमिट छाप : हो रही वाह -वाह

नाग पंचमी पर विशेष : विलुप्त हो रही गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा

डीएम दुर्गा शक्ति दुखी : सिसक रही है बेसिक शिक्षा की व्यवस्था, सुधार के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बप्पा मैं मरने जा रहा हूं, आडियो भेजकर युवक ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटका मिला शव, दिल्ली से कमाकर लौटा था घर

City News Uttar Pradesh

शराब की मोहब्बत के विरह में शिक्षा मित्र नें फांसी लगाकर दे दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़