26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन,प्रियंका गांधी का संदेश कैलेंडर किया गया वितरित …

– विनोद मिश्रा 

बांदा। जय जवान जय किसान चैपाल अभियान के तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिंदवारी के अध्यक्ष दानेंद्र सिंह दानी की अध्यक्षता में तिंदवारी और बबेरू ब्लाक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामानुज भौंरहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और सभी को प्रियंका गांधी का संदेश कैलेंडर वितरित किया गया।


मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस राजेश दीक्षित मौजूद रहे। श्री दीक्षित ने कहा कि तीनों काले कृषि कानून कृषि व किसान विरोधी हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा तीनों काले कृषि कानूनों को समाप्त किया जाना चाहिए।

भारत देश का किसान तीनों काले कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। जय जवान-जय किसान चैपाल अभियान में हम गांव-गांव जाकर किसानों से मिल रहें हैं। किसानों को तीनों काले कृषि कानूनों की जानकारी दे रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आने पर तीनों काले कृषि कानूनों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जायेगा। कांग्रेस किसानों के साथ है। जिला उपाध्यक्ष बी. लाल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदित्य स्वरूप पाण्डेय व जिला महासचिव गजेन्द्र सिंह पटेल एवं रामहित निषाद नें कहा कि वर्तमान केन्द्र की भाजपा सरकार किसान, मजदूर, युवा, महिला की विरोधी है। इस दौरान कांग्रेस सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर संतोष द्विवेदी, साकेत बिहारी मिश्रा प्रवक्ता, डा. राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, कैलाश त्रिपाठी, विजेन्द्र सिंह भदौरिया, बुद्धराज सिंह, महेन्द्र सिंह खेंगर, भागवत प्रसाद द्विवेदी, राजनारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजेश सिंह पटेल, भइयालाल पटेल, छंगपाल यादव, अनिल तिवारी, निर्भय सिंह पटेल, इन्द्रजीत वर्मा, अमित सिंह पटेल, पंकज पटेल, राजबहादुर वर्मा, अनिल त्रिपाठी, लकी खान, इमरान खान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बड़ा हादसा: बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, तीन घायल

सरदार पटेल जयंती : डीएम अनुराग नें बताया उनकी कथनी-करनी …

City News Uttar Pradesh

डिप्टी जेलर बनकर दी पिता को श्रद्धांजलि: इंटरव्यू के एक दिन पहले हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

दस साल की बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म : रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

कृषि विवि बना न्याय की कब्रगाह: राजभवन के आदेश की उड़ी धज्जियां, शोषण के आरोपी को इनाम !

लाल सोने का अवैध कारोबार : रंगबाज माननीयों का भी इसमें कमाल ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़