City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लापता युवती का छह दिन बाद नदी में मिला शव …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ससुराल से लापता विवाहिता युवती का छह दिन बाद शव यमुना नदी घाट में मिला। मायके वालों ने पति समेत ससुराल के छह सदस्यों और दो अज्ञात के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


जसपुरा थाना क्षेत्र के मथुरा पुरी (नांदादेव) स्थित ससुराल से जय देवी (25) पत्नी लालजी निषाद 19 फरवरी को लापता हो गई थी। अगले दिन 20 फरवरी को पिता रमेश निषाद (बिलोडा डेरा, जसपुरा) ने थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही उसकी तलाश की जा रही थी। ग्रामीणों ने अमारा गांव के पथरेल घाट में जयश्री का शव पड़ा देखा तो पिता को सूचना दी। पिता रमेश निषाद ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष व तहसीलदार की उपस्थिति मे शव को नदी से निकाला गया।


पिता के मुताबिक, जयश्री की शादी छह साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए मारते-पीटते थे। ससुरालियों ने बेटी की हत्या की है। मृतका के चाचा चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं ली। पिता की तहरीर पर जसपुरा थाने में पति सहित ससुर अनुरुद्ध, सास राधिका, जेठ राजकिशोर, जेठानी फूला, देवर छोटा और दो अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, मृतका के पति ने हत्या के आरोपों को झूठा बताया है। कहा कि जयश्री की तलाश वह खुद कर रहे थे। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अवैध संबंधो के चलते प्रापर्टी डीलकर की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या

City News Uttar Pradesh

कनवारा बालू खदान खंड पांच में लाल सोने की डकैती का गूंज रहा डंका: प्रशासन को नहीं चिंता ?

बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि …

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर : बांदा में दो ट्रकों की भिड़ंत, पहिया बदल रहे खलासी की दबकर हुई दर्दनाक मौत

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : “साक्षी” भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत ! …

खबर का असर : बांदा डीएम नें प्रशासानिक पिच पर फिर जड़ा छक्का, सूखे तालाबों पर मांगी रिपोर्ट, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़