27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा-चित्रकूट लोकसभा : कृष्णा पटेल नें डेढ़ दशक बाद महिला प्रत्याशी की जीत का रच दिया इतिहास
उत्तर प्रदेश

बांदा-चित्रकूट लोकसभा : कृष्णा पटेल नें डेढ़ दशक बाद महिला प्रत्याशी की जीत का रच दिया इतिहास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डेढ़ दशक बाद बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर एक बार फिर महिला प्रत्याशी कृष्णा पटेल नें जीत दर्ज कर अब तक के चुनावी इतिहास की पुनरावृत्ति कर दी है। समाजवादी पार्टी की कृष्णा पटेल से पहले एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा ने महिला प्रत्याशी को टिकट दिया था। वर्तमान में करीब 48 फीसदी वोट महिलाओं का है, ऐसे में दूसरी पार्टियों के सूरमाओं के माथे की लकीरें गहरी हो गई हैं।

बांदा-चित्रकूट लोकसभा : कृष्णा पटेल नें डेढ़ दशक बाद महिला प्रत्याशी की जीत का रच दिया इतिहास
Banda-Chitrakoot Lok Sabha: Krishna Patel created history by winning a woman candidate after a decade and a half

बुंदेलखंड की चारों लोकसभा सीटों पर आधी आबादी का खासा दखल है। इनके बिना कोई भी प्रत्याशी सांसद बनकर दिल्ली तक नहीं पहुंच सकता। इसके बाद भी किसी भी राजनैतिक दल ने महिलाओं को टिकट देने में दिलेरी नहीं दिखाई। बांदा लोकसभा में सपा से पहले यह काम1962 में पहली बार कांग्रेस ने किया था। पार्टी ने सावित्री निगम को टिकट दिया और वह जीती भी थीं।

बांदा-चित्रकूट लोकसभा : कृष्णा पटेल नें डेढ़ दशक बाद महिला प्रत्याशी की जीत का रच दिया इतिहास
Banda-Chitrakoot Lok Sabha: Krishna Patel created history by winning a woman candidate after a decade and a half

इसके बाद 2009 में भाजपा ने यहां से अमिता बाजपेयी को टिकट देकर दांव खेला, लेकिन वह चुनाव हार गई। इसके बाद किसी महिला प्रत्याशी पर कांग्रेस, सपा, बसपा व भाजपा ने दांव नहीं खेला था। डेढ़ दशक बाद सपा ने पूर्व मंत्री शिवशकर पटेल की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर अन्य सियासी खेमों में खलबली मचा दी थी। कृष्णा पटेल नें जीत दर्ज कर इतिहास की पुनरावृति कर दी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडल की 329 गोशालाओं पर ‘ताला’: सरकार ने ‘करोड़ों की भ्रष्ट व्यवस्था’ पर लगाया ब्रेक?

City News Uttar Pradesh Desk

चोरों के दुस्साहस से पुलिस की किरकिरी: एक ही रात में सात दुकानों को बनाया निशाना

City News Uttar Pradesh

आयुक्त नें कसी कमान : पंचायत सचिवालय कर्मचारी हो जाये सावधान ! …

राजनीति : राहुल गांधी अमेठी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव ! स्मृति ईरानी से होगा कड़ा मुकाबला

जाति जनगणना पर कांग्रेस का जोश: राहुल गांधी के एजेंडे पर लगी मुहर, कांग्रेसियों ने निकाली रैली

City News Uttar Pradesh

वाराणसीः घर जमाई ने सास के बैंक खाते से 5.90 लाख उड़ाए, पेटीएम में किए थे पैसे ट्रांसफर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़